भारत विकास परिषद ने बांटी तुलसी

भारत विकास परिषद के जयंती शाखा द्वारा शनिवार को तुलसी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:50 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:50 AM (IST)
भारत विकास परिषद ने बांटी तुलसी
भारत विकास परिषद ने बांटी तुलसी

जागरण संवाददाता, जींद : भारत विकास परिषद के जयंती शाखा द्वारा शनिवार को तुलसी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम हर्बल पार्क में आयोजित हुआ। संस्था के अध्यक्ष मिट्ठन लाल गर्ग के अलावा राजेश गर्ग, दिनेश गर्ग, पवन गर्ग, सोमनाथ गोयल, प्रवीण जिदल, राजीव सिगला, राहुल बंसल उपस्थित थे। मिट्ठन लाल गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद 58वें स्थापना दिवस का पूरे देश में तुलसी वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने अपने घरों में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। यह संक्रामक रोगों को दूर करने में सिद्ध रहती है।

chat bot
आपका साथी