उत्तर प्रदेश चुनाव तक तालिबान, हिदू, मुसलमान की रहेगी गूंज: बलजीत

बद्दोवाल टोल धरने पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 09:54 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 09:54 PM (IST)
उत्तर प्रदेश चुनाव तक तालिबान, हिदू, मुसलमान की रहेगी गूंज: बलजीत
उत्तर प्रदेश चुनाव तक तालिबान, हिदू, मुसलमान की रहेगी गूंज: बलजीत

संवाद सूत्र, नरवाना : बद्दोवाल टोल धरने पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। किसान नेता बलजीत मांडी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा के गलियारों में अब तो तालिबान-तालिबान व हिदू-मुसलमान गूंजने लगा है और यह उत्तर प्रदेश के चुनाव तक जारी रहेगा।

मंगलवार को धरने की अध्यक्षता अंगूरी देवी ने की और भतेरी देवी ढाकल, अनिता दनौदा, नीलम फरैण, भानी सच्चा खेड़ा व निम्बो दबलैन महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी। मंच संचालन का जिम्मा होशियार सिंह ने संभाला। बलजीत मांडी ने कहा कि इस समय बेरोजगारी, भूखमरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महंगाई, रोजगार की कोई चिता नहीं है। हैरानी इस बात की है कि जनता भी खामोश है, जो मुसीबत को बुलावा दे रही है। चौ. छोटूराम की बात को हम आज तक धरातल पर नहीं उतार पाए हैं। इसलिए हर आदमी पल्ले गांठ मार ले कि हर हालत में मौजूदा सरकार को हटाना है। जो राजा राज-धर्म का पालन न करे, उसे राज करने का कोई हक नहीं है। किसान सभा के प्रदेश स्तरीय नेता बलबीर सिंह ने कहा कि आज से 115 साल पहले भी भगत सिंह के चाचा अजित सिंह की अगुआई में 9 महीने किसान आंदोलन चला था और जीता था। हम भी जीत के बहुत नजदीक हैं। मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई है। नेताओं के रिश्तेदारों की संपति हजारों गुणा बढ़ रही है, परन्तु किसान-मजदूर व आम जनता की दशा सबके सामने है।

इस अवसर पर बिमल, दर्शना, डिंपल, सीमा धर्मगढ़, गुड्डी, भरपाई, रामसिंह, मेवासिंह अनूप, दलबीर, सतबीर, सत्ता, रणधीर, सुभाष लांबा, किताब सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी