किसान, आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली सरकार: बजरंग गर्ग

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार किसान आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने में तुली हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 08:46 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 08:46 PM (IST)
किसान, आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली सरकार: बजरंग गर्ग
किसान, आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली सरकार: बजरंग गर्ग

संवाद सूत्र, नरवाना: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार किसान, आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने में तुली हुई है। सरकार ने नरमा, सरसों व चने की खरीद सीधी सरकारी खरीद एजेंसियों से करने से आढ़तियों को आढ़त नहीं मिल पा रही है।

मंगलवार को व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में बजरंग दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी व किसान का चोली दामन का साथ है, लेकिन यह सरकार तीन कृषि कानून लागू करने के लिए जिद पर अड़ी है। सरकार ने चुनाव के समय मंडी के आढ़तियों की आढ़त 2.5 से 3 फीसद करने का वादा किया था। मगर हरियाणा सरकार ने गेहूं खरीद पर जो आढ़तियों का कमीशन 49.37 रुपये प्रति क्विंटल बनता था। सरकार ने गेहूं कमीशन कम करके 46 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आढ़तियों को पेमेंट की है। यहां तक की 2019 की खरीदी गई गेहूं की पेमेंट लेट करने का जो आढ़ती व किसानों का करोड़ों रुपए ब्याज सरकार की तरफ बाकी है वह भी सरकार ने अभी तक नहीं दिया है। सरकार को किसान, आढ़ती व मजदूरों के हित में काम करना चाहिए।

हनी गुप्ता नरवाना व्यापार मंडल के प्रधान बनाए

बजरंग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेशभर की मंडियों में लगभग 40 हजार आढ़ती व लाखों मजदूर व मुनीम काम कर रहे हैं। मंडियां बंद हो गई तो लाखों परिवार सड़कों पर आ जाएंगे। उन्होंने सब व्यापारियों की सहमति से हनी गुप्ता को नरवाना व्यापार मंडल का प्रधान नियुक्त किया।

इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, अनिल आर्य, रमेश गर्ग, रोहतास सिगला उमेश गर्ग, भारत अग्रवाल, मनु छाबड़ा, सविता गोयल, प्रियंका गोयल, भगवान दास, दीपक सिगला आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी