कृषि कानून से महंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी: गर्ग

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल की टीम सहित जींद-उचाना के बीच खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन किया और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:00 AM (IST)
कृषि कानून से महंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी: गर्ग
कृषि कानून से महंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी: गर्ग

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल की टीम सहित जींद-उचाना के बीच खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन किया और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान व व्यापारी का चोली दामन का साथ है और जो हमेशा हमेशा रहेगा।

बजरंग गर्ग ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है। बड़े अफसोस से कहना पड़ रहा है कि केंद्र व हरियाणा सरकार दोनों वर्गों को नुकसान पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि देश व प्रदेश का किसान व आढ़ती तीन कृषि कानून को नहीं चाहता तो केंद्र सरकार जबरन क्यों तीन कृषि कानून थोपना चाहती है। जबकि 5 अप्रैल 2020 को केंद्र सरकार कृषि कानून पर अध्यादेश लाई थी। उसी समय से व्यापार मंडल कहता आ रहा है कि कृषि कानून से किसान, आढ़ती, मजदूर बर्बाद हो जाएगा और देश में पहले से ज्यादा मंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से पहले ही लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं और लगभग हरियाणा में 60 प्रतिशत व्यापार व उद्योग ठप हो चुके हैं जबकि हरियाणा कृषि उपज प्रदेश है उसे बावजूद भी भारी तादाद में गवार, आयल, दाल, राईस व कपास आदि मिलें भारी तादाद में बंद हो चुकी हैं। गांव स्तर पर कुटीर लघु उद्योग लगभग 90 प्रतिशत बंद हो चुके हैं। गांव स्तर पर नमकीन, पलंग, निवार, कूलर, पंखे, चादर, हैंडलूम सामान आदि छोटे-छोटे उद्योग होने से गांव की महिलाएं व लाखों युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलता था, मगर सरकार की गलत नीतियों के कारण गांव स्तर पर छोटे-छोटे उद्योग व कृषि उपज मिले बंद होने से काफी बेरोजगारी फैली है। तीन कृषि काले कानून से किसान अपनी ही जमीन में मजदूर बनकर रह जाएगा और प्राइवेट मंडियां बनने से सरकारी मंडियां बंद हो जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार गोयल, शहरी प्रधान ईश्वर गोयल, महासचिव सुरेश जिदल, सचिन सुरेश गर्ग, प्रदेश संयोजक पवन सिगला, अग्रवाल समाज प्रधान ईश्वर बंसल, अग्रवाल शहरी प्रधान अशोक गोयल, उप प्रधान राधेश्याम बिदल, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव निरंजन गोयल आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में साथ थे।

chat bot
आपका साथी