शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, नरवाना : शिक्षा भारती मॉडल स्कूल, उझाना में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:24 AM (IST)
शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, नरवाना : शिक्षा भारती मॉडल स्कूल, उझाना में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हरियाणा की ओर से आयोजित नरवाना खंड स्तरीय खेलों में शिक्षा भारती विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विभिन्न आयु वर्गो में स्कूल की लड़के व लड़कियों की दोनों टीमें रस्सा कस्सी में प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी में कनिष्ठ वर्ग में लड़कों की टीम दूसरे और लड़कियों की टीम प्रथम स्थान पर रही। प्राचार्य नवीन कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। स्कूल के कोच अनिल कुमार को भी स्मृति चिह्न देकर उनकी सेवाओं व अथक प्रयास के लिए आभार जताया।

chat bot
आपका साथी