आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला करने के तीन आरोपित काबू

आरटीआइ कार्यकर्ता सुनील कपूर पर दो बार हमला करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाजराना माहौला जींद निवासी सुनील कपूर ने शहर थाना पुलिस को बताया था कि उस पर 26 मार्च को घर में घुसकर और पांच अप्रैल को दुकान में घुसकर उस पर हमला किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 10:35 PM (IST)
आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला करने के तीन आरोपित काबू
आरटीआइ कार्यकर्ता पर हमला करने के तीन आरोपित काबू

जासं, जींद : आरटीआइ कार्यकर्ता सुनील कपूर पर दो बार हमला करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाजराना माहौला जींद निवासी सुनील कपूर ने शहर थाना पुलिस को बताया था कि उस पर 26 मार्च को घर में घुसकर और पांच अप्रैल को दुकान में घुसकर उस पर हमला किया था। इसमें उसको गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में पटियाला चौक निवासी नरेंद्र, सुरेश और सोनू का नाम सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपितों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

chat bot
आपका साथी