जींद की अंशिखा भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-17 में चयनित

भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-17 में जींद की बेटी अंशिखा का चयन हुआ है। अंशिखा आगामी जूनियर फीफा विश्व में खेलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:30 AM (IST)
जींद की अंशिखा भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-17 में चयनित
जींद की अंशिखा भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-17 में चयनित

जागरण संवाददाता, जींद: भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-17 में जींद की बेटी अंशिखा का चयन हुआ है। अंशिखा आगामी जूनियर फीफा विश्व में खेलेगी। डीएफए प्रधान लखबीर सिंह शोभा, सचिव आनंद, कोच अनिल, राकेश, सोमबीर, रनबीर ने बेटी अंशिखा को गुरु तेग बहादुर स्कूल में सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने अंशिखा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समाजसेवी डा. गुरशरण कौर ने भी अंशिखा को मोमेंटो व ट्रैक सूट देकर समानित किया। इस मौके पर सचिव गुरजिदर सिंह, कुलदीप विर्क, भूपिन्दर सेखों, सिकंदर चीमा, गुरविदर जम्मू, हरबंस सिंह मिगलानी, प्रिसिपल सुखवंत कौर, कप्तान संचित टंडन, उपकप्तान शुभम बंसल, राहुल, सचिन, आयुष, अर्शदीप, मोंटी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी