कैंची से हमला कर महिला की हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार

गलत इशारा करने को लेकर हुई कहासुनी के चलते की थी महिला की हत्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:20 AM (IST)
कैंची से हमला कर महिला की हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार
कैंची से हमला कर महिला की हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार

गलत इशारा करने को लेकर हुई कहासुनी के चलते की थी महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, जींद : पिल्लूखेड़ा मंडी में गंदे इशारे करने को लेकर हुई कहासुनी के चलते महिला की कैंची घोपकर हत्या करने के एक आरोपित को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से हत्या में प्रयोग की गई कैंची व उसके दूसरे आरोपित के बारे में पूछताछ करेगी।

पिल्लूखेड़ा थाने में एक व्यक्ति ने 31 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिल्लूखेड़ा निवासी विजय उसकी पत्नी की तरफ से गलत इशारा करता था। इसके बारे में उसकी पत्नी ने बताया कि तो वह 30 मार्च को आरोपित विजय के घर पर उलहाना देने के लिए चले गए। जहां पर आरोपित विजय के साथ कहासुनी हो गई थी, लेकिन बीच बचाव करने के बाद वह घर पर वापस आ गए। 31 मार्च दोपहर बाद वह कमरे में बैठा हुआ था और उसकी पत्नी मकान की छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपित विजय अपने साथी साहिल के साथ उसके घर में घुस गया। जहां पर आते ही उस पर कैंची से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई और बीच बचाव करने लगी। इसी दौरान आरोपित विजय ने उसकी पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। इसमें दोनों को गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में उसकी पत्नी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर 14 मई को उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में विजय व साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि हत्या करने के आरोपित विजय गिरफ्तार कर लिया और दो दिन के रिमांड पर लिया है।

chat bot
आपका साथी