स्कूल संचालक के हत्यारोपितों के खिलाफ कार्रवाई ढीली होने से खफा ब्राह्मण समाज दो को करेगा प्रदर्शन

जींद की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को प्रधान सियाराम शास्त्री की अध्यक्षता में ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। इसमें स्कूल संचालक की हत्या का मामला उठाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:06 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:06 AM (IST)
स्कूल संचालक के हत्यारोपितों के खिलाफ कार्रवाई ढीली होने से खफा ब्राह्मण समाज दो को करेगा प्रदर्शन
स्कूल संचालक के हत्यारोपितों के खिलाफ कार्रवाई ढीली होने से खफा ब्राह्मण समाज दो को करेगा प्रदर्शन

जींद, (विज्ञप्ति) : जींद की ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को प्रधान सियाराम शास्त्री की अध्यक्षता में ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। इसमें अलीपुरा गांव में स्कूल संचालक सुरेश वशिष्ठ की हत्या के बाद हत्यारोपितों को पकड़ने में पुलिस द्वारा बरती जा रही ढीली कार्यशैली के विरोध में दो अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।

सभा के अध्यक्ष सियाराम शास्त्री ने बताया कि 14 जून को अलीपुरा में स्कूल संचालक सुरेश वशिष्ठ की सरेराह हत्या कर दी गयी थी क्योंकि वह रोहतक के एक कालेज में तीन साल पहले अपने बेटे की हत्या का प्रमुख गवाह था। वह अपने बेटे के हत्यारोपितों को सजा दिलवाने के लिए अदालत में लड़ाई लड़ रहा था। डेढ़ महीने बाद भी दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो पाई है। सभा ने परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने इसे अभी तक गंभीरता से नहीं लिया। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रख चुके हैं। इससे समाज के लोग खफा हैं। दो अगस्त को हजारों की संख्या में लोग शहर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जिले राम शर्मा पिचोलिया ने कहा कि यह सरासर अन्याय है और पूरे प्रदेश के ब्राह्मण संकट की इस घड़ी व संघर्ष में जींद वासियों के साथ हैं। इस मौके पर सुनील वशिष्ठ, सभा के महासचिव रामचन्द्र अत्री, सतीश शर्मा, राजेश गौतम, रामफल शास्त्री, महाबीर शर्मा, तेलू राम शर्मा, उमेश शर्मा, आईडी कौशिक, ऋषि राम शर्मा, वेद कौशिक, सुरेश शर्मा, पवन दीक्षित, राम भगत शर्मा, लेखराज गौतम, रामबीर शर्मा, आशीष शर्मा, प्रवीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी