रोडवेज बसों में दिव्यांग से दु‌र्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

जींद हरियाणा रोडवेज की बसों में दिव्यांग यात्रियों से दु‌र्व्यवहार करने वाल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:45 AM (IST)
रोडवेज बसों में दिव्यांग से दु‌र्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
रोडवेज बसों में दिव्यांग से दु‌र्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा रोडवेज की बसों में दिव्यांग यात्रियों से दु‌र्व्यवहार करने वाले स्टाफ पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। दिव्यांग यात्रियों की तरफ से परिवहन विभाग को मिली शिकायतों को निदेशालय ने गंभीरता से लिया है। सभी डिपो महाप्रबंधकों को लिखित निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग यात्रियों से सभ्य तरीके से पेश आएं। उनके लिए सीट आरक्षित हो। अगर उस सीट पर कोई अन्य यात्री बैठा है, तो दिव्यांग को उसकी निर्धारित सीट पर बैठाया जाए। दिव्यांग किसी भी सूरत में हीन भावना का शिकार न हों। कुछ कर्मचारियों की शिकायत मिलती है कि वे दिव्यांग यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। यहां तक कि उन्हें सीट भी नहीं दी जाती। इसके अलावा उनका टिकट भी काट दिया जाता है, जबकि सौ प्रतिशत दिव्यांग को बसों में फ्री यात्रा का प्रावधान है। जीएम बिजेंद्र रेढू ने कहा कि अगर किसी यात्री से शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं को भी सीट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। -------------

कौन सी सीट होती है आरक्षित

रोडवेज बसों में 38 श्रेणी में यात्री मुफ्त यात्रा करते हैं। इसमें स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व महिलाएं सहित अन्य यात्री शामिल हैं। रोडवेज बसों में कुछ श्रेणी के यात्रियों के लिए सीट निर्धारित की गई है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग के लिए सीट नंबर चार से आठ निर्धारित हैं। वहीं सांसद, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक के लिए सीट नंबर 10 व 11 निर्धारित हैं। महिलाओं के लिए सात से नौ, 18 से 21 और 26 से 28 सीट नंबर निर्धारित है। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं व दिव्यांगों को जरूरत अनुसार परिचालक द्वारा सीट उपलब्ध करवाने के निर्देश हैं।

chat bot
आपका साथी