गाड़ी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा स्वस्थ, बच्चा रेफर

बच्चे की हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:50 AM (IST)
गाड़ी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा स्वस्थ, बच्चा रेफर
गाड़ी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा स्वस्थ, बच्चा रेफर

बच्चे की हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर किया गया है। जागरण संवाददाता, झज्जर : जिला अस्पताल के डिलीवरी रूम में पहुंचने से पहले ही महिला ने अपने बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा स्वस्थ बताई जा रही है। जबकि, बच्चे की हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर किया गया है। बताते है कि परिवार के लोग गांव खेड़ी खुम्मार निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने की वजह से सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। परिवार वाले उसे अपनी गाड़ी में डिलीवरी के लिए लेकर चले थे। लेकिन, जब तक वे जिला अस्पताल में पहुंच पाते, उससे पहले ही गाड़ी में ही बबली ने बेटे को जन्म दे दिया। जिसके बाद व जच्चा-बच्चा को डिलीवरी रूम में लेकर पहुंचे। दोनों का इस स्थिति में देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह से चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा को संभाला। फिलहाल, महिला का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। वहीं बच्चे को रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। बॉक्स :

- बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित ने बताया कि बबीता ने लड़के को जन्म दिया है। लड़का जन्म लेते ही रोता है। लेकिन, यह लड़का कम रोया था। इसलिए बच्चे के स्वास्थ्य के मद्देनजर रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया है। - महिला रोग विशेषज्ञ डा. स्वाति सिंह ने बताया कि उन्होंने बबीता की डिलीवरी मामले में पता किया है। वह पहले अस्पताल में आई थी। लेकिन दर्द नहीं होने के कारण वापस चली गई। जिसके लिए वे लिखित में भी देकर गए हैं। दोबारा घर से देरी से चलने के कारण रास्ते में डिलीवरी हुई है। अगर चिकित्सकों की सलाह से अस्पताल में रहती तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।

chat bot
आपका साथी