महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बेटे ने काटी हाथ की नस

-दिल्ली गेट स्थित मकान में मृत मिली महिला हत्या का मामला दर्ज -मां के शव को देख आहत बेटे ने काटी हाथ की नस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:20 PM (IST)
महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बेटे ने काटी हाथ की नस
महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बेटे ने काटी हाथ की नस

जागरण संवाददाता,झज्जर : दिल्ली गेट क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब मां को मृत अवस्था में देखा तो बेटे ने भी आहत होकर अपने हाथ की नस काट ली। हालांकि बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर बेटे का उपचार किया गया और अब वह ठीक है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किस कारण से हुई इसका पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

रोहतक जिले के गांव कलाहवड़ निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन करीब 50 वर्षीय रेखा की शादी गांव ग्वालिसन निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। जितेंद्र की मौत हो चुकी है। वहीं अब रेखा अपने बेटे विशेष सागर उर्फ अंकुर के साथ दिल्ली गेट में रहती थी। शुक्रवार शाम को अंकुर बाहर से आया था। जब घर पर गया तो दरवाजा बंद था। दीवार फांदकर घर के अंदर गया तो देखा कि उसकी मां रेखा बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। अपनी मां की मौत के कारण वह भी काफी आहत हुआ। जिस कारण उसने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद आसपास के लोगों को इस घटना का आस पड़ोस वालों को पता लगा। जिसके बाद उन्हें संभाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल अंकुर ठीक हैं। सुरेंद्र ने कहा कि उन्होंने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। जिससे उन्हें संदेह है कि किसी ने उसकी बहन की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। बाक्स :

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। घटनास्थल से महिला की मौत का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए। साथ ही वहां पर बिखरे हुए खून के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जिससे पता लगाया जाएगा कि यह खून विशेष सागर उर्फ अंकुर का है या रेखा का या फिर किसी और का। साथ ही इस मामले से संबंधित में परिवार वालों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। -दिल्ली गेट निवासी महिला की मौत के बाद उसके बेटे ने भी हाथ की नस काट ली। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही इसका पता लगाया जाएगा।

राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।

chat bot
आपका साथी