महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झज्जर बेरी गेट स्थित गैस गोदाम के पीछे किराये के मकान में रहने वाली मध्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:10 AM (IST)
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, झज्जर : बेरी गेट स्थित गैस गोदाम के पीछे किराये के मकान में रहने वाली मध्य प्रदेश की एक विवाहिता ने शनिवार रात को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल, शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतका के मायके पक्ष के परिवार को इसकी सूचना दी गई है। आगामी कार्रवाई मायके वालों के आने के बाद की जाएगी। मध्यप्रदेश के गांव करारागंज जिला छत्रपुर निवासी बीरन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह अपनी पत्नी अंचना के साथ तीन-चार दिन पहले ही झज्जर में काम करने आया था। शनिवार को वह मजदूरी करने गया हुआ था और देर रात घर लौटा तो अंचना फंदे पर लटकी हुई थी। उसने बचाने के नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना का पता लगते ही लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्य भी जुटाए। सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआइ दीपक ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो अंचना को नीचे लिटाया हुआ था। मृतका के मायके वालों को सूचना दी है। जिनके बयान के आधार पर ही आगामी कार्यवाही होगी।

chat bot
आपका साथी