पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिसा लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : धनखड़

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद बुधवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है लेकिन बंगाल में चुनाव के बाद हिसा की भी खबरें सामने आई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:55 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:55 AM (IST)
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिसा लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : धनखड़
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिसा लोकतंत्र के लिए शर्मनाक : धनखड़

जागरण संवाददाता, झज्जर :

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद बुधवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, लेकिन बंगाल में चुनाव के बाद हिसा की भी खबरें सामने आई है। जिसके विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व सांसद डा. अरविद शर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के बाहर धरना देते हुए अपना विरोध व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं का कहना है बंगाल में सरेआम खूनी घटनाएं होना लोकतंत्र की हत्या है, जिसके विरोध में आज भाजपा देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। बंगाल में अस्मिता के प्रतीक महापुरुषों की मूर्तियों और ़फोटो को फेंकने व नष्ट किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाकर आगजनी व हत्याएं की जा रही है। जिसके विरोध में कोविड नियमों के तहत विरोध किया गया।

यहां लघु सचिवालय में प्रदेशाध्यक्ष व सांसद के अलावा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक और मंडल अध्यक्ष केशव सिगल ही धरने पर शारीरिक दूरी के दृष्टिगत धरना पर बैठे। दो घंटे के लिए हुए विरोध कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद हो रही हिसा लोकतंत्र के लिए शर्मनाक घटना है। धनखड़ के अनुसार हिसा के प्रति अपना रोष और दुख जताने के लिए और जनता के बीच यह बात बताने के लिए कि बंगाल में जो हो रहा है दुर्भाग्यपूर्ण है, इसलिए पूरे हरियाणा में सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। 75 साल की आजादी के समय में आराम से सत्ता बदल जाती हैं, भारत की खूबसूरती ही यही है। लेकिन, यह घटना शर्मसार कर रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। तीन से 77 पर पहुंचे हैं। लेकिन, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी जीरो हो गई हैं। लाल झंडे वालों को भी बंगाल चुनाव के बाद पता चल गया कि कम्युनिस्ट का देश में कोई भविष्य नहीं है और देश की जनता ने कम्युनिस्टों को नकार दिया है।

सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जिस तरह का आचरण टीएमसी के स्तर पर हुआ हैं, उसकी जितनी निदा की जाए कम हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बंगाल में पहुंचते हुए लोगों के दर्द को सांझा किया है। यहां व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आनंद सागर, मनीष बंसल, हरि प्रकाश यादव आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी