फंदे पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

शव की अभी तक नहीं हो सकी पहचान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:40 AM (IST)
फंदे पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
फंदे पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

नहीं हो सकी पहचान जागरण संवाददाता,झज्जर :

सांपला बाईपास पर फ्लाईओवर के नजदीक शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को देखकर लग रहा था कि यह कई दिन पुराना है। इसलिए गली सड़ी अवस्था में मिला। पुलिस शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल में ले आए। जहां पर 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। साथ ही मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि उन्हें जौंधी के पूर्व सरपंच ने सूचना दी थी कि सांपला रोड फ्लाईओवर के नजदीक खेतों में खड़े पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटक रहा है। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर में कीड़े पड़े हुए थे। जिस कारण पहचान करना भी आसान नहीं है। मृतक कपड़े से फंदा लगाकर पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में ले आई है। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30-40 वर्ष लग रही है। आसपास के पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में इसकी सूचना दे दी है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल जाएगा कि मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। जिसके आधार पर पुलिस आगामी जांच करेगी। पहचान के लिए शव को जिला अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा है।

chat bot
आपका साथी