जोहड़ को खाली करने के लिए दो ट्रैक्टर चलित पंपसेट और लगाए

-रविवार को माछरौली से लापता हुई थी किशोरी दो मोटरें पहले ही निकाल रही पानी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:50 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:50 AM (IST)
जोहड़ को खाली करने के लिए दो ट्रैक्टर चलित पंपसेट और लगाए
जोहड़ को खाली करने के लिए दो ट्रैक्टर चलित पंपसेट और लगाए

-रविवार को माछरौली से लापता हुई थी किशोरी, दो मोटरें पहले ही निकाल रही पानी

-डीएसपी ने किया मौके का निरीक्षण, दिए किशोरी को खोजने के दिए निर्देश फोटो : 20 जेएचआर 4, 5 संवाद सूत्र,माछरौली :

तीन दिन बाद भी किशोरी का कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसलिए जोहड़ को जल्दी से खाली करने के लिए दो ट्रैक्टर चलित पंपसेट को और लगा दिए हैं। हालांकि मंगलवार से दो विद्युत चलित मोटरें पानी निकालने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक जोहड़ खाली नहीं हुआ है। फिलहाल जोहड़ को जल्दी से खाली करने के प्रयास चल रहे हैं। जिससे कि किशोरी का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस ने जोहड़ के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी किशोरी की तलाश आरंभ कर दी है।

बता दें कि माछरौली से रविवार शाम को 17 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह किशोरी की चप्पल गांव के जोहड़ के पास मिली। जिससे संदेश जताया जा रहा है कि किशोरी शायद जोहड़ में डूब गई होगी। सोमवार से ही जोहड़ में किशोरी की तलाश चल रही है। पहले दिन गोताखोरों ने पूरे जोहड़ में किशोरी की तलाश की। जब कोई सुराग नहीं लगा तो जोहड़ का पानी निकालने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद मंगलवार को पंचायत व प्रशासन द्वारा दो विद्युत चलित मोटर जोहड़ पर लगाई गई। जिससे कि जोहड़ का पानी निकाला जा सके। बुधवार सुबह डीएसपी नरेश कुमार माछरौली पहुंचे और जोहड़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जोहड़ का पानी निकालने में तेजी लाई जाए। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि किशोरी की तलाश के लिए केवल जोहड़ तक सीमित ना रहें। अन्य जगहों पर भी तलाश की जाए, ताकि उसका पता लगाया जा सके। बुधवार को जोहड़ का पानी निकालने के लिए दो ट्रैक्टर चलित पंप सेट भी लगा दिए गए हैं।

-माछरौली थाना प्रभारी रामजस ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। केवल जोहड़ ही नहीं अन्य जगहों पर भी किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे खोज निकालेंगे। इसके लिए टीम लगी है। जोहड़ खाली होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि किशोरी जोहड़ में डूबी है या नहीं।

chat bot
आपका साथी