व्यापार मंडल के संस्थापक को अलग-अलग कार्यक्रम में अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

- 17 वीं पुण्य तिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:10 AM (IST)
व्यापार मंडल के संस्थापक को अलग-अलग कार्यक्रम में अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
व्यापार मंडल के संस्थापक को अलग-अलग कार्यक्रम में अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

- 17 वीं पुण्य तिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जागरण संवाददाता, झज्जर : मंगलवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के संस्थापक लक्ष्मी चंद गुप्ता को अलग-अलग कार्यक्रम करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभा का आयोजन करते हुए जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने उनके कार्यों को सम्मान के साथ याद किया और चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद बंसल ने कहा कि लक्ष्मीचंद गुप्ता ने व्यापारियों के हितों के लिए जिदगीभर संघर्ष किया। प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और आंदोलन करने से भी नही हिचकते थे। आज भी उनको संघर्ष के लिए याद किया जाता हैं। वर्ष 1992 में हरियाणा व्यापार मंडल के मुखिया बनने के बाद हरियाणा व्यापार मंडल के विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे। उन्होंने व्यापारियों को एक सूत्र में बांधकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

बॉक्स : कपड़ा यूनियन के प्रधान मनोज तलवार ने कहा कि लक्ष्मीचंद गुप्ता निष्पक्ष, निडर एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। वे लंबे समय तक व्यापारियों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में सेल टैक्स बैरियर, चुंगी, भट्टा टैक्स, कंबल टैक्स, जूता टैक्स, टेंट और हलवाई टैक्स समेत अनेक काले कानूनों को समाप्त करवाया। इस अवसर पर उमेश नंदवानी, महेंद्र सेठी, डॉ. गौतम प्रकाश आर्य, विपिन जैन, जूता एसोसिएशन के प्रधान राकेश गोयल, औम प्रकाश जिदल, महेंद्र बंसल, केशव सिघल, प्रथम शर्मा, सुनील गोयल, तलसी अग्रवाल, जगदीश गेरा, नरेंद्र चावला,औम प्रकाश बिरला,रामानंद, आदि मौजूद रहे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में गुप्ता का था पूरा विश्वास :

एक अलग कार्यक्रम में पहुंचे व्यापारी नेता एवं व्यापारी एकता मंच के संस्थापक सदस्य सतीश धींगड़ा ने कहा कि लक्ष्मी चंद गुप्ता ने सदैव व्यापारियों के हित में कार्य किए। उनका लोकतांत्रिक व्यवस्था में पूरा विश्वास था। प्रधान पद के प्रति उनके समर्पण की वजह से ही सभी उन्हें सम्मान देते हैं। प्रधान तारा चंद भूटानी ने कहा कि ऐसा कोई समय नहीं आया जब वह व्यापारियों के हित में नहीं खड़े रहे हो। यहां मुख्य रूप से सूर्य प्रकाश आर्य , ईश्वर सिघल, रामेश्वर टेलर , सुमन खुराना , राजेन्द्र सोनी , अजीत यादव व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी