खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को

-4 से 15 फरवरी 2022 तक होगा खेलो इंडिया का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:05 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को

जागरण संवाददाता,झज्जर :

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 25 खेलों का अंडर-18 (लड़के व लड़कियों) का आयोजन हरियाणा में 4 से 15 फरवरी 2022 तक होगा। हरियाणा राज्य की ओर से टीम इवेंट में भाग लेने वाले (लड़के व लड़कियां) अंडर-18 (जिसका जन्म एक जनवरी 2003 के बाद हुआ हो) भाग ले सकते हैं। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कबड्डी में 70 किलोग्राम भार में 12 लड़के व 65 किलोग्राम भार में 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी, खो-खो में 12 लड़के व 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी, वालीवाल में 12 लड़के व 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी, हाकी में 18 लड़के व 18 लड़कियां कुल 36 खिलाड़ी, हैंडबाल में 16 लड़के व 16 लड़कियां कुल 32 खिलाड़ी, बास्केटबाल में 12 लड़के व 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी तथा फुटबाल में 18 लड़के व 18 लड़कियां कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए स्थान निर्धारित किए गए है। कबड्डी के लिए सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक, खो-खो व हैंडबाल के लिए महाबीर स्टेडियम हिसार, वालीवाल व फुटबाल के लिए कर्ण स्टेडियम करनाल, हाकी के लिए मार्कण्डेशवर हाकी स्टेडियम शाहाबाद करनाल तथा बास्केटबाल के लिए स्टेडियम सैक्टर-21 कैथल का चयन हुआ है। 19 दिसंबर को लड़कियों की तथा 20 दिसंबर को लड़कों की ट्रायल होगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की पात्रता के अनुसार ही भाग ले सकते है। आयु प्रमाण-पत्र अगर खिलाड़ी स्कूल से है तो आधार कार्ड, पासपोर्ट या दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पांच वर्ष पूर्व या 21 नवंबर 2016 का नगर परिषद या ग्राम पंचायत का हो, अगर खिलाड़ी छात्र नहीं है तो उसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पांच वर्ष पूर्व या 21 नवंबर 2016 का नगर परिषद या ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी