मौसम बिगाड़ रहा दिनचर्या, लगातार तीसरे दिन घने कोहरे ने किया परेशान

जागरण संवाददाता झज्जर लगातार तीसरे दिन भी घने कोहरे का असर देखने को मिला। शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:44 AM (IST)
मौसम बिगाड़ रहा दिनचर्या, लगातार तीसरे दिन घने कोहरे ने किया परेशान
मौसम बिगाड़ रहा दिनचर्या, लगातार तीसरे दिन घने कोहरे ने किया परेशान

जागरण संवाददाता, झज्जर : लगातार तीसरे दिन भी घने कोहरे का असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र में छाए कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को बिगाड़ने का काम किया। साथ ही बढ़ती ठंड भी लोगों को कम परेशान नहीं कर रही। ठंड के कारण लोग ठिठुरते हुए अपने कामों को करते नजर आए। सभी को दोपहर में धूप खिलने का इंतजार था, ताकि ठंड से राहत मिले। दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने उसका आनंद लिया। लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने फिर से असर दिखाना आरंभ कर दिया। बढ़ती ठंड के कारण स्वस्थ रहने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। ताकि ठंड की चपेट में आने से बचा जा सके। सुबह के समय छाए कोहरे के कारण ²श्यता काफी कम रही। जिसको सबसे अधिक असर यातायात पर पड़ा। ²श्यता कम होने के कारण सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन चालक काफी धीमी गति में चलते नजर आए। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर चल रहे थे, लेकिन ²श्यता कम होने के कारण सामने का अधिक दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। इसलिए सड़क हादसों के डर से वाहन चालकों ने गति भी धीमी रखी। इधर, सुबह के समय स्कूलों में जाने वाले बच्चों को ठंड व कोहरे का सामना करना पड़ता है। ठंड में ठिठुरते हुए स्कूलों तक पहुंचते हैं। राहत का विषय यह है कि फिलहाल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं स्कूलों में लग रही हैं, इसलिए छोटे बच्चे सुबह के समय घरों में ही ठंड से बचने का प्रयास करते हैं। ठंड से बचने के लिए अपने घर से बाहर तक निकलने में परहेज कर रहे हैं। मौजूदा मौसम को फसलों के लिए अच्छा बताया जा रहा है। इस मौसम में फसलों की अधिक बढ़ोतरी होती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी