रात को हुई बरसात के बाद मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से मिली राहत

- जिले में 26.5 एमएम बरसात सबसे अधिक बादली खंड में 8.2 एमएम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:50 AM (IST)
रात को हुई बरसात के बाद मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से मिली राहत
रात को हुई बरसात के बाद मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से मिली राहत

- जिले में 26.5 एमएम बरसात, सबसे अधिक बादली खंड में 8.2 एमएम फोटो : 16 जेएचआर 17, 18 जागरण संवाददाता,झज्जर :

मंगलवार-बुधवार रात को हुई बरसात ने मौसम को बदलने का काम किया। बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत भी मिली है। वहीं अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इसका असर आगामी दिनों में भी देखने को मिलेगा। बरसात को फसलों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। जिले भर में कुल 26.6 एमएम (मिली मीटर) बरसात दर्ज की गई। इसमें से सबसे अधिक बरसात बादली खंड में 8.2 एमएम हुई। सबसे कम बहादुरगढ़ में हुईं। जहां बरसात की मात्रा शून्य रही। इसका असर बुधवार सुबह से ही मौसम पर देखने को मिला। सुबह के समय ही आसमान में बादल छा गए। आसमान में छाए बादलों को देख लोग बरसात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बादल छाए रहने का सिलसिला दिनभर चला। बदले हुए मौसम का भी लोग आनंद ले रहे हैं। अच्छी बरसात होती है तो इससे ना केवल गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं फसलों को भी फायदा पहुंचेगा। रात को हुई बरसात के बाद अधिकतम तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर वीरवार को भी देखने को मिल सकता है। जहां वीरवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 40 डिग्री से अधिक पहुंच चुका अधिकतम तापमान अब 35 डिग्री से भी नीचे आ गया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है।

यह हुई बरसात

बॉक्स :

खंड बरसात

झज्जर 1 एमएम

साल्हावास 7 एमएम

बेरी 5.3 एमएम

दुजाना 5 एमएम

बहादुरगढ़ -------

बादली 8.2 एमएम

कुल 26.5 एमएम

नोट : सभी आंकड़े बुधवार सुबह 8 बजे तक के हैं।

chat bot
आपका साथी