दो हत्याओं सहित पांच मामलों में संलिप्त बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, मां पर भी कर चुका था जानलेवा हमला

अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:10 AM (IST)
दो हत्याओं सहित पांच मामलों में संलिप्त बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, मां पर भी कर चुका था जानलेवा हमला
दो हत्याओं सहित पांच मामलों में संलिप्त बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, मां पर भी कर चुका था जानलेवा हमला

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

हत्या सहित अनेक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे एक वांछित की ओर से अवैध देसी पिस्तौल के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक पूछताछ में मामलों का खुलासा हुआ। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर राजेश दुग्गल द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए सीआइए की टीम सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपित की पूछताछ में पहचान दशरथ निवासी गांव बहराणा जिला झज्जर हाल पिल्लूखेड़ा मंडी जिला जींद के तौर पर की गई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाइनपार में मामला दर्ज किया गया। दो हत्या सहित छह मामले पहले से हैं दर्ज:

1. आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में गांव बहराणा निवासी एक व्यक्ति सुनील की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

2. वर्ष 2016 में आरोपित ने अपनी मां पर महम एरिया में जान से मारने की नीयत से फायर किया था। उसे गोली लगी थी।

3. वर्ष 2019 में सांपला थाना के एरिया में किसी अन्य की जमीन बेचकर लाखों की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।

4. वर्ष 2019 में आरोपित को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया गया था।

5. वर्ष 2020 में पिल्लूखेड़ा निवासी वीरेंद्र नामक युवक की जुलाना (जींद) के एरिया में हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। थाना जुलाना में दर्ज वारदात में आरोपी फरार चल रहा था। इसमें वह अति वांछित था।

6. वर्ष 2020 में कुंडू खाप के प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का मामला थाना पिल्लूखेड़ा में दर्ज हुआ था। इसमें वह फरार चल रहा था।

chat bot
आपका साथी