सेवा को सलाम : अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों के लिए संस्था ने की नारियल पानी की सेवा

- कोरोना की दूसरी लहर के समय में सामाजिक संगठनों का सराहनीय प्रयास

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:00 AM (IST)
सेवा को सलाम : अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों के लिए संस्था ने की नारियल पानी की सेवा
सेवा को सलाम : अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों के लिए संस्था ने की नारियल पानी की सेवा

फोटो : 01 तथा 2 - कोरोना की दूसरी लहर के समय में सामाजिक संगठनों का सराहनीय प्रयास - मरीजों के लिए दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए भी बढ़ा कदम

जागरण संवाददाता, झज्जर : कोरोना की दूसरी लहर का जिस तरह से असर दिखने लगा है, को लेकर लोग हर स्तर पर चितित है। बढ़ते हुए आंकड़े के मद्देनजर सामाजिक संगठनों की गतिविधियां भी पहले से सीमित हो गई है। लेकिन, विषम परिस्थितियों में भी कुछ ऐसे हैं जिन्हें दूसरों का दर्द देखा नहीं जा रहा। ऐसे समय में ईश्वर शर्मा सेवा शक्ति दल, पंचनद इकाई व बाबा नानक निष्काम सेवा समिति ने संयुक्त रूप से मरीजों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हो रहे प्रयासों की कड़ी में उनकी संस्था की ओर से सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए नारियल पानी की सेवा की गईं। साथ ही उन्होंने उपस्थित स्टाफ को भी नारियल पानी पिलाते हुए उनकी सेवाओं को नमन किया। बता दें कि संस्था की ओर से होम आइसोलेशन पर रह रहे मरीजों एवं कोविड मरीजों के लिए घर-घर तक खाना पहुंचाने का जिम्मा उठाया गया है। बकायदा, दो दफा बुकिग करते हुए घर तक ताजा खाने की डाइट पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई हैं। संस्था की ओर से कुछ व्हाटस-एप नंबर भी जारी किए गए हैं। जिसमें जरूरतमंद लोग अपने एड्रेस के साथ लोकेशन भी शेयर करें। ताकि, सप्लाई के दौरान पहुंचाने वाले टीम के साथी को कोई परेशानी नहीं हो। वीरवार से ही सेवा की शुरुआत की गई हैं। इधर, संस्था से जुड़े प्रतिनिधि एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति के प्रधान ईश्वर शर्मा के मुताबिक संयुक्त रूप से यह भी निर्णय लिया गया है कि वे हर जरूरतमंद तक दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर आदि भी घर तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि यह मदद के लिए बढ़ा हुआ हाथ है। लोगों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वे हमारी मदद इस रुप में करें कि घर से जरूरत के समय पर ही बाहर निकलें। बगैर मास्क घर से बाहर नहीं निकलने का नियम बना लें। तभी कोरोना संक्रमण को मात देते हुए चेन तोड़ी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी