सेक्टर-छह थाना में फिर वारदात, सैर पर निकली महिला के गले से बदमाशों ने चेन झपटी

शहर में बढ़ रही घटनाओं से शहरवासी डर के साये में जी रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:20 AM (IST)
सेक्टर-छह थाना में फिर वारदात, सैर पर निकली महिला के गले से बदमाशों ने चेन झपटी
सेक्टर-छह थाना में फिर वारदात, सैर पर निकली महिला के गले से बदमाशों ने चेन झपटी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब फिर से सेक्टर-छह थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। महिला सुबह सैर के लिए निकली थी। तभी यह वारदात हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। घटनास्थल के आसपास पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-दो निवासी महिला अमर देवी पत्नी गुमान सिंह शनिवार की सुबह सराय औरंगाबाद गांव की तरफ सैर के लिए गई थी। करीब 6:30 बजे जब वे बेरी रोड के साथ वाली सड़क से घर की तरफ लौट रही थी तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए। महिला के नजदीक आकर बाइक रुकी। पीछे बैठा बदमाश जल्दी से उतरा और महिला के गले से दो तोले की सोने की चेन लाकेट समेत झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक लेकर झज्जर रोड की तरफ भाग गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। बाइक का नंबर भी नोट नहीं हो सका। बाद में सूचना पर सेक्टर-छह थाना पुलिस पहुंची। महिला की शिकायत दर्ज की गई। बता दें कि सेक्टर-छह थाना एरिया में ही 30 जून को पति के साथ सैर पर निकली एक महिला के गले से भी बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट ले गए थे। उस वारदात में भी आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अब फिर से इसी तरह की वारदात ने सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां के लोगों में भय का माहौल है। सेक्टर के पार्कों में पानी भरा हुआ है। महिलाएं इधर-उधर की सड़कों पर सैर के लिए निकलती है तो इस तरह की वारदात बढ़ने से अब उनमें खौफ है। ज्यादातर महिलाएं तो अब इन वारदातों को देख घरों में ही दुबकने को विवश हैं या फिर सोने के जेवरात ही पहनने छोड़ दिए हैं।

chat bot
आपका साथी