शिव मंदिर में शिव पुराण की महिमा का हो रहा बखान

सागर से भी गहरा बंदे गुरु प्रेम का प्यार है शिव महापुराण कल्प वृक्ष के समान है सुनील दत्त शास्त्री

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:00 AM (IST)
शिव मंदिर में शिव पुराण की महिमा का हो रहा बखान
शिव मंदिर में शिव पुराण की महिमा का हो रहा बखान

जागरण संवाददाता, झज्जर : शिव महापुराण की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि आनंद देने वाली है। क्योंकि, भगवान शिव कल्याण एवं सुख के मूल स्तोत्र है। यह उद्गार कथा व्यास ने बेरी गेट शिव मंदिर में आयोजित आठवें दिन कथा व्यास वेदाचार्य सुनील दत्त शास्त्री ने शिव महापुराण में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महापुराण सुनने मात्र से ही वंश में वृद्धि होती है। महापुराण कल्प वृक्ष के समान है, जो इसे जिस कामना के साथ सुनता, वह कामना पूरी होती है। शिव जब अपने भगत पर प्रसन्न होते है तो वह उसे सब कुछ प्रदान कर देते है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े प्रयास की जरूरत नहीं है। वह तो केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन है। दिवस विशेष की कथा का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

कथा के दौरान दुनिया के सताए लोग यहां सीने से लगाएं जाते है.सागर से भी गहरा बंदे, गुरु प्रेम का प्यार है, देख लगाकर गोता इस मे तेरा बेड़ा पार है, नितिन सक्सेना एवं संगीतकारों ने मधुर भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भक्त शेर सिंह सैनी ने बताया कि सायं 4 से 7 बजे तक रोजाना शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा में सुन्दर झांकियों का भी मंचन हो रहा है। नगरवासियों व महिला सत्संग मंडली, शिव मन्दिर के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर भक्त शेर सिंह सैनी, पंडित प्यारे लाल, मेहर सिंह सैनी, चरण सिंह सैनी, शिव मंदिर महिला सत्संग मंडली सहित बेरी गेट के भक्तों ने कथा श्रवण एवं भजनों का आनन्द लिया।

chat bot
आपका साथी