चेयरपर्सन ने कार्यकाल पूरा होने पर जताया नगरवासियों व प्रशासन का आभार

पूर्व चेयरपर्सन कविता नंदवानी ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर पौधरोपण किया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:30 AM (IST)
चेयरपर्सन ने कार्यकाल पूरा होने पर जताया नगरवासियों व प्रशासन का आभार
चेयरपर्सन ने कार्यकाल पूरा होने पर जताया नगरवासियों व प्रशासन का आभार

पूर्व चेयरपर्सन कविता नंदवानी ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर पौधरोपण किया फोटो : 05, 06 जागरण संवाददाता, झज्जर : पौधे हमारी जिंदगी हैं, हमें भोजन, हवा, पानी सब कुछ तो देती ही हैं उनकी सुंदरता मन को मोह लेती है। पेड़ पौधों का महत्व इंसान के लिए कितना है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज हकीम वैद्य पेड़ पौधों से ही करते थे और रामायण में भी उल्लेख कि लक्ष्मण की मूर्छा जड़ी बूटी से ही दूर हुई थी। इसलिए इनके महत्व को प्रत्येक व्यक्ति समझे और अधिक से अधिक पौधे लगाए। पूर्व चेयरपर्सन कविता नंदवानी ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोग यह समझ गए हैं कि आक्सीजन हमारे लिए कितना जरूरी है। प्राकृतिक ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधे से मिलते हैं। इस कारण हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। पौधा लगाकर एवं उसे सुरक्षित रखकर ही हम आक्सीजन संकट से उबर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए कि आज हम जो सांस ले रहे हैं वह किसी हमारे जैसे व्यक्ति द्वारा लगाए गए पौधों की वजह से ही है। पूर्व चेयरपर्सन कविता नंदवानी ने अपने चेयरपर्सन के कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे होने पर नगरवासियों, वार्ड के सभी पार्षदों, प्रशासन, राजनीतिक समाजिक एवं धार्मिक संगठनों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया। श्री दुर्गा भवन मंदिर के संरक्षक एवं प्रेम मन्दिर के प्रधान उमेश नंदवानी ने कहा कि जनता का सम्मान ही उनके के लिए सर्वोपरि है, आप ने जो प्यार और सहयोग दिया है, उसी के बूते यह कर पाए।

chat bot
आपका साथी