घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने की दिशा में बढ़े कदम, टोक्यो में खिलाड़ियों की जीत के लिए हो रही दुआएं

- 23 जुलाई से शुरु हो गया टोक्यो ओलिपिक - हरियाणा से कुल 31 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी जिले से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:50 AM (IST)
घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने की दिशा में बढ़े कदम, टोक्यो में खिलाड़ियों की जीत के लिए हो रही दुआएं
घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने की दिशा में बढ़े कदम, टोक्यो में खिलाड़ियों की जीत के लिए हो रही दुआएं

- 23 जुलाई से शुरु हो गया टोक्यो ओलिपिक

- हरियाणा से कुल 31 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी झज्जर जिला से - ओलिपिक के आगाज के साथ ही दिखेगा दम, अपने-अपने ढंग से बढ़ाएंगे हौंसला

जागरण संवाददाता, झज्जर : टोक्यो ओलंपिक 2021 में हरियाणा के 31 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों से देश और प्रदेश मेडल की आस लगाए बैठा है। 31 खिलाड़ियों के इस दल में पांच खिलाड़ी झज्जर जिला से हैं। जिसमें बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, राहुल रोहिल्ला, सुमित नागल और मनु भाकर शामिल है। 22 जिलों के पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऐसे जिला से है। जिसे सिर्फ मिट्टी से जुड़े खेलों को ही पहचान मिली हुई हैं। दरअसल, युवा प्रतिभाओं के हौंसले और खिलाड़ियों के स्वजनों के विश्वास का इसे सकारात्मक असर ही कहा जाएगा कि टेनिस, शूटिग और पैदल चाल जैसी स्पर्धा में भी हमारे खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जबकि, सैंकड़ों युवा प्रतिभाएं अलग-अलग स्थानों पर ओलिपिक का हिस्सा बनने की सोच करते हुए मेहनत कर रहे हैं। घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने की दिशा में बढ़े कदम : दैनिक जागरण की ओर से भी झज्जर जिला के खिलाड़ियों सहित पूरे सूबे की प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए घर-घर तक तिरंगा पहुंचाएं जाने का अभियान चलाया गया है। खास बात यह है कि अभियान से कदमताल करते हुए सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं, खिलाड़ी एवं अन्य आगे आ रहे हैं। ताकि, हरि की धरा से निकलने वाले संदेश की गूंज टोक्यो तक पहुंचें। हमारे खिलाड़ी प्रतिभा के दम पर बेहतर प्रदर्शन करें और अधिक से अधिक मेडल लेकर आए। आम और हम संस्था की ओर से विनीत पोपली, अंकुर कुमार, संटी तलवार, पं. गुलशन शर्मा आदि सहित अन्य ने कारोबारियों तक पहुंचते हुए तिरंगा वितरित किया। साथ ही आह्वान करते हुए कहा कि 23 जुलाई को सभी ने अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रार्थना करनी है। इधर, समिति के संस्थापक सदस्य विनीत पोपली ने कहा कि बेशक ही दैनिक जागरण का प्रयास सराहनीय है। जिस तरह से जन भावनाओं को समझते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रार्थना होगी, बेशक ही खेल के दौरान खूब मेडल अर्जित किए जाएंगे। टोक्यो में खिलाड़ियों की जीत के लिए हो रही दुआएं : दुआओं का सिलसिला कुछ इस तरह से चल निकला है कि अब दीवारें भी बोलने लगी हैं। ताकि, 23 जुलाई के बाद जिस तरह से एक-एक दिन में स्पर्धाएं होंगी और खिलाड़ियों का दम दिखेगा, उन्हीं के सम्मान में यहां लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। गांव दुजाना के पेंटर संजय सहगल ने भी अभियान से कदमताल करते हुए यह जिम्मा उठाया है। वे अपनी टीम के साथ फील्ड में निकल पड़े हैं। अपनी कला के दम पर वह ऐसा उकेर रहे हैं, कि दीवारों भी बोलने लगी हैं।

chat bot
आपका साथी