राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत बना ओवरआल चैंपियन

-हिसार व झज्जर संयुक्त रूप से दूसरे और जींद तीसरे स्थान पर रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:17 PM (IST)
राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत बना ओवरआल चैंपियन
राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत बना ओवरआल चैंपियन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

गांव लडरावण के श्री स्वामी समर्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य कुश्ती चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इसमें 115 अंकों के साथ सोनीपत पहले, 100-100 अंकों के साथ हिसार व झज्जर दूसरे और 90 अंकों के साथ जींद तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे दिन कई भार वर्गों में पहलवानों ने दांव-पेंच लड़ाए। विजेता पहलवान अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नवंबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा में होगी। विजेता पहलवानों का प्रतियोगिता के समापन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान डीसी श्यामलाल पूनिया, एसपी राजेश दुग्गल, स्कूल के चेयरमैन अभिषेक छिल्लर, जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर, एचसीएस प्रदीप कौशिक, एचसीएस अनूप सिंह, एसपी ओमबीर, ओलिपियन बजरंग पुनिया, ओलिपियन अंशु मलिक व कोच राजसिंह छिकारा आदि मौजूद थे। रविवार को ये रहे परिणाम:

लड़कियों की 50 किलो में जींद की मीनाक्षी प्रथम व सोनीपत की किरण द्वितीय रही। 53 किलो में हिसार की अंकुश पहले और सोनीपत की संगीता दूसरे स्थान पर रही। 55 किलो में हिसार की अंजू को पहला स्थान मिला। रोहतक की सीतो दूसरे स्थान पर रही। 57 किलो में रोहतक की मानसी प्रथम रही। 59 किलो में दादरी की गीता प्रथम और हिसार की मंजूर कुमारी दूसरे स्थान पर रही। 62 किलो में रोहतक की मनीषा पहले और पानीपत की राधिका दूसरे स्थान पर रही। 65 किलो में रोहतक की शैफाली प्रथम व दादरी की प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। 68 किलो में पानीपत की नैना, 72 किलो में रोहतक की रीतिका प्रथम रही। लड़कों की फ्री स्टाइल में 61 किलो में सोनीपत का रवींद्र विजेता रहा। झज्जर का रोहन दूसरे स्थान पर रहा। 79 किलो में रोहतक के विक्की ने पहला तो सोनीपत के युद्धवीर ने दूसरा स्थान पाया। 92 किलो में जींद के प्रदीप को प्रथम व रोहतक के नीरज को दूसरा स्थान मिला। 125 किलो मे झज्जर के दिनेश ने प्रथम स्थान पाया। दूसरा स्थान भिवानी के मोहित को मिला। वहीं ग्रीको रोमन के 75 किलोग्राम में झज्जर के विकास ने प्रथम स्थान, हिसार के अमन ने द्वितीय स्थान पाया। 85 किलोग्राम में रोहतक के रोहित दहिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व झज्जर के योगेश द्वितीय स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम में पानीपत के नितेश ने प्रथम दादरी के अनुज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी