हिदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में सोहना के हिमांशु ने पाया पहला स्थान

- महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय के तत्वाधान में राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:50 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:50 AM (IST)
हिदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में सोहना के हिमांशु ने पाया पहला स्थान
हिदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में सोहना के हिमांशु ने पाया पहला स्थान

- महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय के तत्वाधान में राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

- विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दम फोटो : 13 जागरण संवाददाता, झज्जर : महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें हिदी भाषण प्रतियोगिता, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, हिदी काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या अनिता गोयल के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में आयोजन समिति की कन्वीनर नीरू रोहिल्ला रही। जबकि, आयोजन समिति के अन्य सदस्य डॉक्टर संतोष चाहर, डाक्टर चित्रलेखा, डॉक्टर सोनिया गोयल, अनुपमा यादव एवं डाक्टर प्रियंका शर्मा रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णयाक की भूमिका हिदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में डाक्टर सोनिया गोयल एवं हिदी भाषण प्रतियोगिता में डॉ प्रियंका शर्मा ने निभाई। अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णय का कार्य डॉक्टर संतोष चाहर एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में निर्णय का कार्य डाक्टर चित्रलेखा बंसल एवं डाक्टर अनुपमा यादव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में जय किशन सिघल एवं राखी का भी सहयोग रहा। बॉक्स : अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एनबी जी एस एम महाविद्यालय सोहना की छात्रा मनीषा को एवं द्वितीय पुरस्कार डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी की महक और दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की छात्रा सूर्यांशी ने साझा किया। तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अभिषेक एवं महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर की अनामिका ने प्राप्त किया। अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिदू कॉलेज सोनीपत से प्रणव हुड्डा, द्वितीय स्थान महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की कुमारी रिया रोहिल्ला एवं तृतीय स्थान एनबी जी एस एम कॉलेज सोहना से चमन सोनी ने प्राप्त किया। हिदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में एनबीजीएसएम महाविद्यालय सोहना के हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की रिया रोहिल्ला एवं हिदू कॉलेज सोनीपत के प्रणव हुड्डा ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक की नलिनी गुप्ता रही। हिदी भाषण प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की कुमारी आंचल प्रथम स्थान पर रही। वैश्य महाविद्यालय रोहतक की तानिया गुप्ता द्वितीय स्थान पर एवं दयानंद महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की सूर्यांशी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम कन्वीनर नीरू रोहिल्ला ने सभी भाग लेने वाले महाविद्यालयों का आभार व्यक्त किया, जिन के सहयोग से यह ऑनलाइन आयोजन सफल रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या अनीता गोयल ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी