हाई रिस्क देशों से पहुंचें सात यात्री, सैंपल रिपोर्ट का इंतजार, प्रोटोकाल के तहत घर पर बिताएंगे समय

- विदेश से जिले में वापस आने वालों की संख्या हुई 47 रोजाना एक दफा विभाग की टीम कर रही संपर्क - मास्क की गंभीरता को समझने से ही होगा नए वैरिएंट से बचाव तीन दिन तक चलेगा जागरुकता अभियान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:58 PM (IST)
हाई रिस्क देशों से पहुंचें सात यात्री, सैंपल रिपोर्ट का इंतजार, प्रोटोकाल के तहत घर पर बिताएंगे समय
हाई रिस्क देशों से पहुंचें सात यात्री, सैंपल रिपोर्ट का इंतजार, प्रोटोकाल के तहत घर पर बिताएंगे समय

जागरण संवाददाता, झज्जर : वैरिएंट ओमिक्रोन की आहट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां इन दिनों एक दफा फिर से तेज हो गई है। विभागीय रिकार्ड के मुताबिक हाई-रिस्क की सूची में शामिल देशों से

अभी तक कुल आठ यात्री झज्जर पहुंचे हैं। जिनमें से एक की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शेष सात की सैंपल रिपोर्ट का अभी इंतजार है। सात यात्रियों में छह न्यूजीलैंड और एक यूके से वापस आया है। रोजाना एक दफा स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेशी धरा से वापस लौटे यात्रियों से संपर्क कर रही हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। कोविड से जुड़ा किसी भी तरह का लक्षण दिखाई देने की सूरत में विभाग से संपर्क करने की बात कही जा रही है। 700 से 1700 की सैंपलिग तक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग :

सैंपलिग के दायरे को व्यापक स्तर पर ले जाते हुए टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। मौजूदा समय में जिला की औद्योगिक इकाइयों में जो भी स्टाफ एनसीआर क्षेत्र से यहां पर सेवाएं देने के लिए आ रहे है, उन सभी की सैंपलिग की जाएगी। पिछले माह में सैंपलिग के आंकड़ों की बात करें तो औसतन 700 सैंपल लिए जा रहे थे। लेकिन, 25 नवंबर के बाद तेज हुई गतिविधियों का परिणाम यह है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में यह आंकड़ा 1700 तक पहुंच गया है। विभाग का प्रयास है कि रोजाना 1500 सैंपल का औसत जरुर आए। शेष, मुख्यालय के स्तर पर आने वाले निर्देशों के आधार पर इसे और भी बढ़ाया जा सकता है।

सिविल सर्जन डा. संजय दहिया के मुताबिक विभाग के स्तर पर प्रयास है कि टीम के स्तर पर कोई भी कोविड स्प्रेडर नहीं बनें। इसलिए, स्टाफ के सभी सदस्यों की सैंपलिग का कार्य तेज गति से चल रहा है। पहले तीन दिन मास्क के लिए करेंगे जागरूक, आने वाले दिनों में कटेंगे चालान :

नए वैरिएंट से बचाव की दिशा में फोकस रखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मास्क के इस्तेमाल को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तीन दिन तक मास्क के इस्तेमाल के लिए विभिन्न टीम जागरूक करेंगी। फिर, चालान काटने की मुहिम शुरू की जाएगी। ताकि, पुन: स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मास्क का इस्तेमाल करते हुए अपने कार्यों को गति दें। हाई-रिस्क देशों की सूची से आए सात यात्रियों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। सैंपलों की संख्या को बढ़ाया गया है। सभी को प्रेरित किया जा रहा है कि वे मास्क का इस्तेमाल करें और वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।

-डा. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर

chat bot
आपका साथी