भीड़ को देखकर सुबह दो घंटे तक बार-बार बंद किए तीनों स्टेशनों के गेट, होशियार सिंह स्टेशन पर यात्रियों ने स्टेशन नियंत्रण कक्ष का घेराव कर की जमकर नारेबाजी

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मेट्रो ट्रेनों में अब भी सीमित संख्या में यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों पर हर रोज यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:33 PM (IST)
भीड़ को देखकर सुबह दो घंटे तक बार-बार बंद किए तीनों स्टेशनों के गेट, होशियार सिंह स्टेशन पर यात्रियों ने स्टेशन नियंत्रण कक्ष का घेराव कर की जमकर नारेबाजी
भीड़ को देखकर सुबह दो घंटे तक बार-बार बंद किए तीनों स्टेशनों के गेट, होशियार सिंह स्टेशन पर यात्रियों ने स्टेशन नियंत्रण कक्ष का घेराव कर की जमकर नारेबाजी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मेट्रो ट्रेनों में अब भी सीमित संख्या में यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों पर हर रोज यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो से तीन घंटे तक उन्हें इंतजार करके ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। मेट्रो ने सभी सीटों पर यात्रा करने की अनुमति तो दे दी है लेकिन खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति अब भी नहीं दी है। इसी वजह से भीड़ बढ़ रही है। वीरवार को भी यहां के तीनों स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इस कारण सुबह आठ से लेकर साढ़े दस बजे तक तीनों स्टेशनों को बार-बार बंद करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर उठानी पड़ी। यहां पर मेट्रो स्टाफ की ओर से सुबह करीब आठ बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक करीब 20 बार स्टेशन का गेट बंद करना पड़ा। इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्री जबरन गेट खोलकर स्टेशन में प्रवेश कर गए और यहां पर स्टेशन नियंत्रण कक्ष का घेराव कर लिया। यात्रियों ने काफी देर तक तो मेट्रो कर्मचारियों व सीआइएसएफ के जवानों के साथ बदतमीजी की। मेट्रो कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में स्टेशन नियंत्रण कक्ष में घुसकर भी काफी देर तक हंगामा किया। यहां पर तैनात महिला कर्मचारियों को यात्रियों ने काफी खरी-खोटी सुनाई। बाद में किसी तरह यात्री शांत हुए और वे मेट्रो ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के अलावा सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक बहादुरगढ़ सिटी व पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन भी करीब छह-सात बार बंद करना पड़ा। काफी देर-देर तक दोनों स्टेशनों के गेट बंद रहने से यात्रियों को बाहर इंतजार करना पड़ा और उन्हें दो से तीन घंटे बाद मेट्रो ट्रेन मिली। काफी संख्या में यात्री तो समय पर मेट्रो न मिलने से निराश होकर घर लौट गए। वर्जन..

पीक आवर्स के दौरान पूरे नेटवर्क से कुछ अवांछित घटनाएं सामने आई हैं। इसमें अधीर यात्रियों ने मेट्रो स्टेशनों में कतारों को तोड़कर, फाटकों को जबरन खोलने, क्षतिग्रस्त करने, ड्यूटी पर मेट्रो स्टाफ और सीआइएसएफ कर्मियों के साथ दु‌र्व्यवहार करने की कोशिश की है। इस तरह के कृत्य न केवल कानून और व्यवस्था की समस्या का कारण बनते हैं, बल्कि सह यात्रियों और मेट्रो अधिकारियों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। साथ ही कोविड के प्रसार के जोखिम को बढ़ाते हैं। इस प्रकार मौजूदा प्रतिबंधों के मद्देनजर मेट्रो केवल सीमित संख्या में यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है। डीएमआरसी एक बार फिर आम जनता को सलाह देता है और अपील करता है कि वे पीक आवर्स के दौरान तक ही यात्रा करें, तब अत्यंत आवश्यक हो। जहां तक संभव हो सामान्य आवर्स के दौरान यात्रा की योजना बनाएं।

---अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक, कारपोरेट कम्न्युनिकेशन, डीएमआरसी।

chat bot
आपका साथी