सरकार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने एक बार फिर भरी हुंकार

जागरण संवाददाता झज्जर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से सफाई कर्मचारियों ने सरकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:49 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:49 AM (IST)
सरकार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने एक बार फिर भरी हुंकार
सरकार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने एक बार फिर भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, झज्जर : अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। शुक्रवार को जिलाभर के सफाई कर्मचारी यहां लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार के नाम यहां अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान लघु सचिवालय में सभी सफाई कर्मचारी अपने हाथों में उलटी झाडू लिए हुए थे और यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। हरियाणा पालिका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नए पद सर्जित करने और सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर लिए जाने की थी। प्रदर्शकारी सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व संगठन के पदाधिकारी राजपाल ने कहा कि शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों का किया गया प्रदर्शन एक तरह से सांकेतिक था। अब अगले चरण में वह 4 फरवरी को भाजपा सरकार के सभी विधायकों व सांसदों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक नोटिस देंगे। लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ तो वह एक बड़ा आंदोलन छेडऩे के लिए मजबूर होंगे। उनका यह आंदोलन अबकि बार एतिहासिक होगा। इस दौरान राजपाल ने सफाई कर्मचारियों की तरफ से किसान आंदोलन का भी समर्थन किया और सरकार से किसानों की मांगें जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। कहना था कि यदि सरकार समय रहते नहीं चेती और किसानों की मांगों का समाधान कर कृषि कानूनों को खत्म नहीं किया तो हरियाणाभर के सफाई कर्मचारी किसानों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। उन्होंने जल्द उनकी मांगों का समाधान करने की भी मांग की।

chat bot
आपका साथी