हटाए गए अनुबंधित कर्मचारियों ने उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला अस्पताल में अनुबंध के आधार पर लगाए गए कर्मचारियों को हटाया जा रहा हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:41 AM (IST)
हटाए गए अनुबंधित कर्मचारियों ने उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
हटाए गए अनुबंधित कर्मचारियों ने उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता,झज्जर : जिला अस्पताल में अनुबंध के आधार पर लगाए गए कर्मचारियों को हटाया जा रहा हैं। जिसके बाद हटाए गए अनुबंधित कर्मचारी उपायुक्त से मिलने पहुंचे और उनके निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने सीएम विडो में भी शिकायत दी है। अनुबंधित कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि उन्हें वापस काम पर रखा जाएगा। मौजूदा समय में उन्हें गलत तरीके से हटाया गया है, ना तो कोई नोटिस दिया और ना ही उन्होंने कोई गलती है।

जिला अस्पताल के अनुबंधित कर्मचारी सरोज, बबली, महेंद्र, राकेश, भूपेंद्र, जितेंद्र, अंजली, प्रीति, मंजू, कुलदीप, राहुल, प्रवीण आदि ने कहा कि वे पिछले करीब पांच-दस साल से लगे हुए हैं। लेकिन, अब जिला अस्पताल में कर्मचारियों का ठेका नए ठेकेदार को दिया गया है। नए ठेकेदार ने आते ही करीब 35 लोगों को हटा दिया गया है। इस कारण उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोरोना जैसी महामारी के दौरान सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभा रहे थे। ऐसे में उनका रोजगार छीना जा रहा है। ऐसे में उनके समक्ष घर खर्च चलाने की भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ऐसे में वे जाएं तो कहां जाए। उन्होंने वापस नौकरी पर रखने की मांग की। इसलिए उपायुक्त से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने उपायुक्त के निजी सचिव व सीएम विडो में शिकायत देकर नौकरी पर रखने की मांग की।

कर्मचारियों ने जताया विरोध

संवाद सूत्र, बेरी : कस्बा में स्थित सिविल अस्पताल में अनुबंध के आधार पर लगे हुए कर्मचारियों ने भी हड़ताल पर जाते हुए अपना विरोध व्यक्त किया है। कहना है कि कोरोना की मौजूदा परिस्थितियों को भी मद्देनजर रखते हुए उन्हें काम करने का माहौल प्रदान नहीं किया जा रहा। जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी दिक्कत आ रही हैं। प्रशासन एवं सरकार को इस दिशा में जरूर ध्यान देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी