पंजाबी धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

श्रद्धालुओं ने मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:45 PM (IST)
पंजाबी धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
पंजाबी धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

जागरण संवाददाता,झज्जर :

पंजाबी धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के जन्म पर झूमते हुए खुशियां मनाई। श्रद्धालुओं ने मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया। कथा व्यास विमल कृष्ण पाठक ने श्रीकृष्ण लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण नित्य ही माखन चोरी लीला करते हैं। मां यशोदा के बार-बार समझाने पर भी श्रीकृष्ण नहीं मानते हैं, तो मां यशोदा ने भगवान को रस्सी से बांधना चाहा पर भगवान को कौन बांध सकता है। भगवान श्री कृष्ण माता यशोदा की दशा को देखते हुए स्वयं बंध जाते हैं। भगवान को ना धन, ना पद व ना ही प्रतिष्ठा से बांधा जा सकता है। भगवान तो प्रेम से बंध जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्म की झांकी ने सभी का मनमोहा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए श्रीकृष्ण को जन्म की बधाई दी। इस मौके पर मिठाई, खिलौने, टाफी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान ईश्वर शर्मा, तरुण गोस्वामी, विनीत पोपली, राधेश्याम भाटिया, रामावतार गेरा, गुलशन शर्मा, चिमन वर्मा, कृष्ण शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे। कथा प्रवक्ता तरुण गोस्वामी ने बताया कि भागवत चरणानुरागी लेखराज गोस्वामी की पुण्य स्मृति में 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन 3 से 7 बजे तक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पं. विमल कृष्ण पाठक महाराज वृंदावन धाम वाले श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हैं। सोमवार 25 अक्टूबर को 12 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा के चौथे दिन श्रदलुओं ने श्री कृष्ण लीला का वर्णन देखा।

chat bot
आपका साथी