साहित्योत्सव में कवियों को मिला कृष्णा देवी स्मृति सम्मान

आयोजन मंच के संस्थापक खेमचंद सहगल ने किया।कार्यक्रम में सावित्री देवी माही अध्यक्षा रहीं तथा दिनेश कुमार शास्त्री मुख्यातिथि रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:00 PM (IST)
साहित्योत्सव में कवियों को मिला कृष्णा देवी स्मृति सम्मान
साहित्योत्सव में कवियों को मिला कृष्णा देवी स्मृति सम्मान

जागरण संवाददाता, झज्जर :

कृष्णा देवी सहगल स्मृति मंच द्वारा शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन मंच के संस्थापक खेमचंद सहगल ने किया।कार्यक्रम में सावित्री देवी माही अध्यक्षा रहीं तथा दिनेश कुमार शास्त्री मुख्यातिथि रहे। कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, सतपाल स्नेही और पुष्पलता आर्य विशिष्ट अतिथि रहे। पवन कुमार मित्तल ने काव्य मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रथम कृष्णा देवी स्मृति सम्मान का पदार्पण भी किया गया। यह सम्मान इस वर्ष के लिए हिदी साहित्य कला मंच के संस्थापक डाक्टर रामपत शर्मा ''रमन'' को उनकी उत्कृष्ट साहित्य साधना एवं योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति सम्मान, पगड़ी, शाल और फूलमाला प्रदान की गई। कार्यक्रम में कविगणों व साहित्यकारों ने गजलों, कविताओं तथा रचनाओं से सभागार का माहौल मनमोहक बना दिया। काव्य गोष्ठी में सावित्री देवी माही, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, सतपाल स्नेही, राजकुमार अरोड़ा गाइड, महेंद्र सिंह बिलौटिया, अशोक कुमार जाखड़, दिनेश शर्मा शास्त्री, रामधारी खटकर, धर्म सिंह नादान, खेमचंद सहगल, पुष्पलता आर्य,चंद्रभान गंभीर, सत्यवान सत्य, अशोक कुमार ढोरिया, डा. चंद्रदत्त शर्मा, पवन कुमार मित्तल, डा. रामपत रमन, पवन गहलोत, मास्टर महेंद्र कवि, देवी राम शर्मा, कुमार मोनू, डा. विजेंद्र रानोलिया, जगन्नाथ पटौदी, मनमोहन दरवेश, महेंद्र अचेत, डा. प्रवीण खुराना, अनिल भारतीय गुमनाम, धैर्य खुराना, देशराज देश, वीरेंद्र कौशिक, कौशल समीर तथा नीरज सहगल ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी कविताओं से समां बांधा, वहीं धैर्य खुराना ने पहली बार किसी काव्य गोष्ठी में पहली बार कविता पाठ किया और अपनी तीन रचनाएं प्रस्तुत की।

chat bot
आपका साथी