18 अलग-अलग सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिवस : विक्रम कादियान

अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे सेवा कार्य करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:20 PM (IST)
18 अलग-अलग सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिवस : विक्रम कादियान
18 अलग-अलग सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिवस : विक्रम कादियान

जागरण संवाददाता, झज्जर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। यह कार्यक्रम सात अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे, सेवा कार्य करेंगे। जिसमें मोर्चे व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इसके लिए जिला प्रभारी व सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए है। भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र का जन्म दिन भाजपा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि दिनेश शास्त्री व कांता देवी को अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। बूथ सत्र की गतिविधियां जैसे पोस्ट कार्ड, नमो ऐप, सेवा कार्य, संकल्प लेना आदि के लिए हरि प्रकाश यादव, अश्वनी शर्मा व संजय मित्तल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि पर्यावरण संबंधी गतिविधियों नदी तालाब की सफाई करवाना, प्लास्टिक हटाना, वृक्षारोपण आदि के लिए सतपाल कादियान, अशोक राठी, राजपाल शर्मा व मनीष शर्मा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां जैसे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व टीकाकरण आदि के लिए डाक्टर राकेश व नवीन बंटी को जिम्मेदारी दी गई है। इस इसके अलावा फलों का वितरण,दिव्यांगों की सहायत, राशन बैग आदि के लिए नीना राठी, योगेश दुजाना व प्रदीप जांगड़ा को, प्रचार गतिविधियां जैसे प्रदर्शनी ई-सत्र, हाल मीटिग सेमिनार वह होर्डिंग आदि के लिए आनंद सागर वह रणबीर राठी की जिम्मेवारी दी गई। मीडिया गतिविधियों जैसे लेख पैनल चार्ट आदि के लिए विकास बाल्मीकि, मनीष बंसल भीष्मपाल कुलाना तथा सोशल मीडिया गतिविधियां जैसे टेस्टिमोनियल इंफोग्राफिक्स के लिए दिनेश शेखावत आशीष नेहरा व हरदीप डबास को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को मनाई जाने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के लिए नियुक्त प्रभारियों में नरेश कौशिक, अनिल शर्मा, सीमा दहिया व प्रवीण गर्ग शामिल है। जबकि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के लिए दिनेश गोयल, धर्मवीर वर्मा, उमेद आर्य व संजीव कादयान को प्रभारी लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी