दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठनों ने किया प्रदर्शन

क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवार के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जटिया धर्मशाला से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर झज्जर-गुरुग्राम रोड भी जाम कर दिया। महिलाएं सड़क पर लेट गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:30 AM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठनों ने किया प्रदर्शन
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, झज्जर : क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवार के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जटिया धर्मशाला से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर झज्जर-गुरुग्राम रोड भी जाम कर दिया। महिलाएं सड़क पर लेट गई। वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एकाध वाहन चालकों से प्रदर्शनकारियों की कहासुनी भी हो गई।

कुछ देर बाद लोगों ने खुद ही जाम खोल दिया और लघु सचिवालय पहुंच गए। यहां लगे बैरीकेड्स के पास पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने उपायुक्त या एसपी से मिलने की मांग पर नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम शिखा व डीएसपी रणबीर सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कहा आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चला।

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने बाजरा कटाई पर लिया है। 19 सितंबर को उनकी तबीयत खराब थी और पति को स्कूल काम से जाना पड़ा। उन्होंने बाजरे की कटाई के लिए दोनों बेटियों को भेज दिया। गांव के एक व्यक्ति ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे तो शिकायत देने के बाद भी घंटों इंतजार करवाने के बाद मामला दर्ज किया गया। इसी बीच आरोपित पक्ष के परिवार वालों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट की और समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रिश्वत लेकर आरोपित को दस दिनों तक गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान डा. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार ग्रेवाल, जिला प्रभारी विकास तलाव, रीना अमादल, कर्मवीर भदानी, रामेश्वर रामपुरा, अनिल रंगा, विकास तलाव, अजीत डीघल, अनिल सरपंच, जोगेंद्र ठेकेदार, जयसिंह रुडियावास, रामधन एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। हरियाणा महिला आयोग ने लिया संज्ञान

मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने झज्जर पुलिस अधीक्षक को तुरंत कानूनी कार्रवाई करने व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पत्र लिखा। उन्होंने झज्जर पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर मामले से संबंध में जानकारी भी ली। एसपी ने मामला दर्ज करने व आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने की बात भी कही। दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

झज्जर के उप पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर थाना साल्हावास में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। आरोपित धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी