एक तिहाई हुआ प्रोपर्टी सर्वे का काम, यूनिक आईडी हासिल करने के लिए करना पड़ेगा अभी और इंतजार

जागरण संवाददाता झज्जर दो माह का टारगेट रखते हुए 25 मार्च को शहर में प्रोपर्टी सर्वे क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:51 AM (IST)
एक तिहाई हुआ प्रोपर्टी सर्वे का काम, यूनिक आईडी हासिल करने के लिए करना पड़ेगा अभी और इंतजार
एक तिहाई हुआ प्रोपर्टी सर्वे का काम, यूनिक आईडी हासिल करने के लिए करना पड़ेगा अभी और इंतजार

जागरण संवाददाता, झज्जर : दो माह का टारगेट रखते हुए 25 मार्च को शहर में प्रोपर्टी सर्वे की दिशा में कदम बढ़ाया गया था। तय किए गए समय के हिसाब से मई तक काम को पूरा किया जाना है। जैसे-जैसे कार्य गति पकड़ रहा है। दोनों तरफ से दिक्कतें सामने आ रही है। एक ओर जहां प्रोपर्टी होल्ड करने वाले शहरवासी इस प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सर्वे करने वाली टीम के सदस्यों का कहना है कि उन्हें फील्ड में आमजन का उतना सहयोग नहीं मिल पा रहा। बहरहाल, हो रहे इस कार्य को पूरा करने के लिए 15 लोगों की टीम फील्ड में जुटी है। जिन्होंने 65 सौ प्रोपर्टी का सर्वे कर लिया है। जबकि शेष बची हुइ्र 13 हजार 500 का सर्वे होना शेष है। दरअसल, पालिका की ओर से उठाए गए इस कदम के पीछे की सोच हर प्रोपर्टी को ऑनलाइन करने की है। ताकि गूगल मैप पर शहरवासियों की जो भी प्रोपर्टी है, उन्हें गूगल मैप पर भी एक नाम मिल सके। पैमायश को लेकर उठने लगे सवाल :

बॉक्स : यहां हो रहे सर्वे में कथित तौर पर बरती जा रही अनियमिताओं को लेकर लोग पालिका कार्यालय में पहुंच रहे हैं। जो कि पैमायश एवं उसके तरीके को लेकर सवाल उठा रहे है। ऐसे लोगों का कहना है कि मकान का क्षेत्रफल ज्यादा है और उसे दर्ज कम किया जा रहा है। जबकि पुश्तैनी मकान की दावेदारी को सर्वे की टीम से लोगों की पटरी नहीं बैठ रही है। जिससे एक ओर यह कार्य समय पर पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा। दूसरा, अगर विवाद इसी तरह से बना रहा तो काम बीच में भी लटक सकता है।

प्रोपर्टी सर्वे टीम से जुड़े शैलेष ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम कार्य कर रही है। सामने आया है कि प्रोपर्टी धारक अपने कागजात दिखाने में आनाकानी करते है। जिसके चलते भी काम में बाधा आती है। ऐसी परिस्थिति में जहां प्रोपर्टी कवर करने की औसत भी कम होना स्वभाविक है। इसी क्रम में खाली पड़े मकान, खाली प्लॉट के अलावा खडंहर प्रोपर्टी को लेकर जानकारी जुटाने से जुड़े विषय को भी दो-तीन लोगों से क्रॉस किया जा रहा है। लिखित शिकायत के बाद होगी कार्यवाही

बॉक्स : व्यवस्था से जुड़ी इकाई के सदस्यों का कहना है कि लोगों की शिकायतें आ रही है। हालांकि, उन्हें बताया जा रहा है कि सर्वे पूरा हो जाने के बाद आपत्ति दर्ज करने का समय भी लिया जा रहा है। बेशक ही अभी लिखित शिकायतें आने तो शुरू नहीं हुई है। लेकिन लोगों के मन में जो संशय बन रहा है, उसका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यूनिक आईडी बनेगी हर प्रोपर्टी की : कराए जा रहे प्रोपर्टी सर्वे में सभी प्रोपर्टी की यूनिक आईडी बनाई जाएगी और उन्हें कोड दिया जाएगा। जिसमें शहर के सभी मुख्य मार्ग, कॉलोनियों, कर्मिशयल भवन सहित अन्य तरह के भवनों को शामिल किया जाना है। पूरा डाटा पालिका की एक एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा मकान के बाहर बार कोड जनरेट करते हुए प्लेट लगाई जाएगी। जिसे स्कैन करते ही प्रोपर्टी से संबंधित विवरण उपलब्ध हो जाएगा। ऐसा हो जाने से सहज ही मकान से संबंधित जानकारी ली जा सकेगी। प्रतिक्रिया : बेहतर सोच के साथ पूरी प्रोसेस की जा रही है। शहर से जुड़े लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जो मकान खडंहर हालत में या फिर जिसका कोई पता नहीं है। उसकी सिर्फ लोकेशन ट्रेस सहित अन्य जानकारी ली जा रही है। फिर भी किसी को कोइ्र समस्या है तो वह पालिका में संपर्क करते हुए समाधान प्राप्त कर सकता है। बाद में कभी भी जो व्यक्ति दावेदारी करता है या आपत्ति व्यक्त करता है तो उसकी बात को भी सुना जाएगा।

नरेंद्र सैनी, सचिव, नगरपालिका, झज्जर।

chat bot
आपका साथी