संविधान दिवस पर एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई सत्य निष्ठा की शपथ

- एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने डा. आंबेडकर को किया नमन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:50 PM (IST)
संविधान दिवस पर एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई सत्य निष्ठा की शपथ
संविधान दिवस पर एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई सत्य निष्ठा की शपथ

जागरण संवाददाता, झज्जर : 72वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला के पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़ते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था जताई। एसपी वसीम अकरम ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने मौका पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। संविधान दिवस पर एसपी वसीम अकरम ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आबेडकर को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं, संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है। भारतीय संविधान देश को संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए अपने समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा व समता का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारी संविधान सभा ने व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को अनुपम संविधान देशवासियों को समर्पित किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 72 वें संविधान दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी वसीम अकरम द्वारा झज्जर पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर भारती डबास, डीएसपी झज्जर राहुल देव व बड़ी संख्या में कार्यालय में तैनात पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी