भाजपा और इनेलो के बीच चल रहा नूरा कुश्ती का खेल, कांग्रेस बनाएगी सरकार : दीपेंद्र

जागरण संवाददाता, झज्जर : भाजपा और इनेलो के बीच चल रहे नूरा कुश्ती के खेल को आज जनता भली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:22 PM (IST)
भाजपा और इनेलो के बीच चल रहा नूरा कुश्ती का खेल, कांग्रेस बनाएगी सरकार : दीपेंद्र
भाजपा और इनेलो के बीच चल रहा नूरा कुश्ती का खेल, कांग्रेस बनाएगी सरकार : दीपेंद्र

जागरण संवाददाता, झज्जर : भाजपा और इनेलो के बीच चल रहे नूरा कुश्ती के खेल को आज जनता भली भांति समझ चुकी है। कांग्रेस के 10 साल के शासन और वर्तमान सरकार के चार साल के कार्यकाल का फर्क भी लोगों को समझ में आ गया है। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। यह बात रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा ने बेरी के स्वराज गंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

25 नवंबर को बरवाला में होने वाली जनक्रांति यात्रा के सातवें चरण की तैयारियों के लिये बेरी पहुंचे सांसद ने कहा कि यात्रा का सातवां चरण ऐतिहासिक होगा। प्रदेश में सत्ता और व्यवस्था के परिवर्तन का काम करेगा जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि आज 4 साल से ज्यादा का समय गुजर गया, 4 साल तक इस सरकार ने उन्हें निशाना बनाने के अलावा कुछ काम नहीं किया। अब भाजपा को अपने अंतिम वर्ष में, कार्यकाल में किये गये काम के बारे में भी जनता को बताना पड़ेगा।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इनेलो - भाजपा की सरकार भी देखी, कांग्रेस के दस वर्ष भी देखे और अब भाजपा सरकार भी देख ली। तीनों सरकारों के काम-काज को तोलने का समय आ गया है। यदि आपको लगता है कि हमारी सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, समाज का हर वर्ग खुशहाल था और हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था, तो आप सभी एक बार फिर भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा जी के साथ खड़े हो जाओ वही पुराने दिन फिर आ जाएंगे।

रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

दीपेन्द्र ने कहा कि भाजपा ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा था, इसे पूरा करना तो दूर इस सरकार ने बेरोजरागी का नया रिकॉर्ड बना दिया। सरकार के कार्यकाल के आखिरी वर्ष में ग्रुप-डी के 18 हजार पदों के लिए 17 लाख आवेदन इसका जीवंत उदाहरण है। वर्तमान सरकार विकास और जनहित के एजेंडे में पूरी तरह फेल साबित हुई है और इस सरकार को लोगों के दु:ख और तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है।

बेरी से विधायक डा. रघुबीर ¨सह कादियान ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंजूरशुदा परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल कर हरियाणा को विकास के मामले में पीछे ले जाने का काम किया है। वर्ष 2019 में हरियाणा प्रदेश में रिकॉर्ड बहुमत के साथ भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और हरियाणा को हम फिर से देश का नंबर वन राज्य बनाने का काम करेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक नरेश शर्मा, बलवंत ¨सह बेरी, ओम अहलावत, अमरजीत अहलावत, हरिओम सरपंच, पूर्व चेयरमैन कृषण पहलवान, वीरेंदर यादव, पूर्व चेयरमैन आशीष दलाल, राजबीर ठेकेदार, अधिवक्ता विकास अहलावत, रवि कादियान सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी