शुरु हुआ बार की चौधर के लिए नामांकन, प्रधान सहित पांच पदों पर होंगे चुनाव

- बार की चौधर के लिए साथी अधिवक्ताओं की टटोली जा रही नब्ज - 17 दिसंबर को होगा बार का चुनाव 905 अधिवक्ताओं को मिलेगा मतदान का मौका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:15 PM (IST)
शुरु हुआ बार की चौधर के लिए नामांकन, प्रधान सहित पांच पदों पर होंगे चुनाव
शुरु हुआ बार की चौधर के लिए नामांकन, प्रधान सहित पांच पदों पर होंगे चुनाव

जागरण संवाददाता, झज्जर : बार एसोसिएशन की चौधर के लिए सभी संभावित दावेदार अपनी मजबूती को अजमाने में जुटे है। अपने पक्ष में आने वाले वोट तथा संभावित प्रतिद्वंद्वियों को मिलने वाले वोटों का हिसाब लगाया जा रहा है। बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। झज्जर बार एसोसिएशन में पांच पदों पर चुनाव होना है। इनमें प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष शामिल है। इन पदों पर चुनाव के लिए एक दिसंबर से प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सबसे पहले एक व दो दिसंबर को चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं के नामांकन मांगे गए हैं। वहीं तीन दिसंबर को नामांकन फार्मों की छंटनी की जाएगी। साथ ही उम्मीदवार अपने नामांकन को वापस भी ले सकता है। 17 दिसंबर को चुनाव करवाया जाएगा। जिसमें सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वोटिग होगी। वहीं शाम को चुनाव का परिणाम घोषित होगा। झज्जर बार में कुल 905 सदस्यों के वोट है। चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए जा चुके है। बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा की हिदायत के अनुसार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक

शुरु हुई प्रक्रिया के चलते काफी समय से शांत बार की राजनीति अब जोर पकड़ेगी। नामांकन के बाद तेज होंगी गतिविधियां :

हालांकि, चुनाव की तिथि को लेकर चर्चाएं तो पिछले काफी दिनों से हो रही थी। जिसे मद्देनजर संभावित उम्मीदवार अपने स्तर पर दावेदारी करते हुए तैयारी में जुटे थे। क्योंकि, अब नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। ऐसे में सरगर्मियां पहले से काफी तेज हो जाएंगी। बार परिसर में चुनावी चर्चाओं का दौर ज्यादा देखने को मिलेगा। नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी :

अधिवक्ता आरके शर्मा

अधिवक्ता टीबी कश्यप

अधिवक्ता कृष्ण यादव

अधिवक्ता जोगेंद्र चौहान

अधिवक्ता कृष्ण सुहाग

अधिवक्ता सुंदर सिंह खंडेलवाल

अधिवक्ता सुखवीर कादियान

अधिवक्ता गौतम लूनीवाल

अधिवक्ता धन सिंह सहरावत

जिला बनने के बाद बार की इन्होंने संभाली प्रधानी :

राव राजेंद्र सिंह 1997-98

श्याम सुंदर गोयल 1998-99

जोगेंद्र सिंह जाखड़ 1999-2000

कपूर सिंह सहरावत 2000-01

सतीश कुमार चाहार 2001-02

नसीब सिंह कादियान 2002-05

राजेंद्र सिंह परमार 2005-07

रविद्र कुमार सिक्का 2007-08

महेंद्र सिंह गुलिया 2008-09

नरेश शर्मा झामरी 2009-10

रणधीर सिंह 2010-13

अजीत सिंह सोलंकी 2013-15

कर्ण सिंह ग्रेवाल 2015-15

यशपाल सैनी 2015-16

देवेंद्र सिंह कादियान 2016-18

कृष्ण कुमार कादियान 2018-19

यशपाल सैनी 2019-20

अजीत सिंह सोलंकी 2020-21

chat bot
आपका साथी