क्रूजर की चपेट में आने से बाइक सवार वीएलडीए की मौत

जहां पर चिकित्सकों ने वीएलडीए को मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST)
क्रूजर की चपेट में आने से बाइक सवार वीएलडीए की मौत
क्रूजर की चपेट में आने से बाइक सवार वीएलडीए की मौत

जहां पर चिकित्सकों ने वीएलडीए को मृत घोषित कर दिया। फोटो : 18 जेएचआर 10 जागरण संवाददाता, झज्जर :

शहर से सटे सांपला फ्लाईओवर पर वीरवार-शुक्रवार रात को एक क्रूजर गाड़ी ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल बाइक सवार पशुपालन विभाग के वीएलडीए को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने वीएलडीए को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

गांव बिरधाना निवासी दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बुआ का लड़का रोहतक के गांव भगवतीपुर निवासी करीब 28 वर्षीय नवीन पशुपालन विभाग में वीएलडीए के पद पर कार्यरत था। नवीन झज्जर के सेक्टर-9 में किराए के मकान में रहता था। वीरवार को नवीन गांव बिरधाना में आया हुआ था। रात को नवीन बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। बिरधाना मोड़ पर ट्रक खराब होने के कारण बाईपास झज्जर रोड को कुछ समय के लिए वन-वे किया हुआ था। जब नवीन बाइक पर सवार होकर बाईपास से सेक्टर-9 की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते में जब वह सांपला फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो सामने से एक क्रूजर गाड़ी आ रही थी। गाड़ी चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए नवीन को टक्कर दे मारी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सिटी थाना के जांच अधिकारी एएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि स्वजनों के बयान पर क्रूजर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी