30 के पार हुआ पारा, अभी और बढ़ने की संभावना

अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:30 AM (IST)
30 के पार हुआ पारा, अभी और बढ़ने की संभावना
30 के पार हुआ पारा, अभी और बढ़ने की संभावना

अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी फोटो : 24 जेएचआर 25- जागरण संवाददाता,झज्जर : दिनभर मौसम साफ रहने व धूप खिलने के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी दिनभर कुछ ऐसा ही मौसम रहा। इसका असर यह हुआ कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसकी बदौलत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। वहीं आगामी दो-तीन दिनों में भी तापमान लगातार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से ही मौसम साफ चल रहा है, वहीं दोपहर में खिल रही धूप तापमान को बढ़ा रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी जल्दी दस्तक दे सकती हैं। हालांकि सप्ताहभर पूर्व जब सुबह के समय धुंध होती थी, तो तापमान में कुछ कमी रहती थी। वहीं धुंध के कारण ठंड भी अपना असर दिखा रही थी। लेकिन अब मौसम साफ है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में बढ़ते तापमान का असर लोगों पर भी दिखाई देने लगा है। रात को ठंड व दोपहर में मौसम गर्म बना रहता है।

chat bot
आपका साथी