बहादुरगढ़ शहरी व मांडोठी मंडल की बैठक सम्पन्न, भाजपा संगठन की गतिविधियों को लेकर हुई समीक्षा

संगठन की मजबूती को बनाए रखने के लिए मंथन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:50 AM (IST)
बहादुरगढ़ शहरी व मांडोठी मंडल की बैठक सम्पन्न, भाजपा संगठन की गतिविधियों को लेकर हुई समीक्षा
बहादुरगढ़ शहरी व मांडोठी मंडल की बैठक सम्पन्न, भाजपा संगठन की गतिविधियों को लेकर हुई समीक्षा

बहादुरगढ़ (विज्ञप्ति): भाजपा शहरी मंडल व मांडोठी मंडल की कार्यकारिणी की रविवार को बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय झज्जर रोड पर हुआ। संगठन ही सेवा थीम पर बैठक हुई जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के साथ संगठन की मजबूती बनाए रखने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की शुरुआत शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र ने वंदे मातरम गीत से शुरुआत की। भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करके प्रथम सत्र में पालक डीपी कौशिक ने संगठन के विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। द्वितीय सत्र प्रभारी महेंद्र यादव के साथ मांडौठी मंडल पालक जिला महामंत्री अश्विनी शर्मा ने वंदे मातरम गीत के साथ प्रथम सत्र की शुरूआत करके पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। तृतीय सत्र प्रभारी मनीष शर्मा व मंडल अध्यक्ष सोनू मान के साथ, चतुर्थ सत्र पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश कौशिक ने कोरोना काल में मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल आयोजन की तैयारी के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रणबीर राठी, डा. सत्यवीर मलिक, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन बंटी, हरिमोहन धाकरे, दिनेश शेखावत, सचेत कुमार, आशा छिल्लर, कमलेश बाल्याण, रामसिंह दलाल, कर्मवीर राठी, बलवान खत्री, अलबेल पहलवान, राजेश मकड़ौली, सुरेंद्र भारद्वाज, भीम सिह प्रणामी, जसबीर सैनी, सत्यवीर यादव प्रधान, चिराग परूथी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी