दूसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने मनमोहन खंडेलवाल

जिला अध्यक्ष के लिए मनमोहन खंडेलवाल व प्रवीण जांगड़ा हसनपुर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:30 AM (IST)
दूसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने मनमोहन खंडेलवाल
दूसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने मनमोहन खंडेलवाल

जिला अध्यक्ष के लिए मनमोहन खंडेलवाल व प्रवीण जांगड़ा हसनपुर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे फोटो : 22 जागरण संवाददाता, झज्जर : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष के चुनाव में बहुमत से बनी आम सहमति के बाद मनमोहन खंडेलवाल को दोबारा से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि, प्रवीण जांगड़ा हसनपुर को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष के लिए मनमोहन खंडेलवाल व प्रवीण जांगड़ा हसनपुर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। चुनाव अधिकारी अनिल जांगड़ा ने बताया कि सहमति के बाद प्रवीण जांगड़ा ने अपना नाम वापिस ले लिया। जिसके बाद मनमोहन को निर्विरोध प्रधान चुना गया।

जांगड़ा धर्मशाला में प्राचार्य रमेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में समाज प्रतिनिधियों की प्रात: एक बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजपाल सिंह, जिला चुनाव अधिकारी एडवोकेट अनिल कुमार जांगड़ा ने चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराया। बैठक में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्यामलाल जांगड़ा को संगठन मंत्री, किशोर कुमार बहादुरगढ़ व जोगेन्द्र सिलानी को उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। बैठक में सेवानिवृत्त एसडीओ आरपी जांगड़ा खोरड़ा, चंदनसिंह जांगड़ा, कैप्टन ईश्वरसिंह, अजीत सिंह जांगडा, सेवानिवृत्त प्राचार्य मास्टर द्वारकादास, रामप्रकाश जांगडा, सुनील कुमार बेरी, जिला महामंत्री कृष्ण दत्त जांगड़ा, रामकिशन जांगड़ा माछरौली, जय भगवान बेरी, बलवंत सिंह पाटोदा, महावीर सिंह माछरौली, नंदकिशोर बाबेपुर, राजेश भूरावास, रणसिंह सिलाना, सतनारायण मातनहेल, कपूर सिंह जमालपुर, सुनिल जांगड़ा, रमेश जांगड़ा बहु, रमेश जांगड़ा खोरड़ा, सुखबीर सिंह चिमनी आदि उपस्थित रहे। बॉक्स : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का लगातार लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनमोहन खंडेलवाल ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया है और समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को महासभा के चुनाव के जिला अध्यक्ष के चुनाव होने थे। जिसके लिए झज्जर व बहादुरगढ़ में मतदान केंद्र बनाया गया था। झज्जर जिले में 919 मतदाता मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए मनमोहन खंडेलवाल के अलावा प्रवीण जांगड़ा हसनपुर द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। समाज की बैठक में बहुमत से बनी आपसी सहमति के बाद मनमोहन खंडेलवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रवीण जांगड़ा हसनपुर को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी