आस्था के केंद्र व राष्ट्र की एकता के प्रतिक हैं भगवान श्री राम : महंत परमानंद गिरी

कोई भी शुभ कार्य हम भगवान श्री राम के नाम से करते हैं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:20 AM (IST)
आस्था के केंद्र व राष्ट्र की एकता के प्रतिक हैं भगवान श्री राम : महंत परमानंद गिरी
आस्था के केंद्र व राष्ट्र की एकता के प्रतिक हैं भगवान श्री राम : महंत परमानंद गिरी

कोई भी शुभ कार्य हम भगवान श्री राम के नाम से करते हैं। फोटो : 23 जागरण संवाददाता, झज्जर : भगवान श्री राम हम सब की आस्था के केंद्र हैं और उनके प्रति प्रत्येक प्राणी में पूर्ण समर्पण भाव है। इसी कारण कोई भी शुभ कार्य हम भगवान श्री राम के नाम से करते हैं। यह बात रविवार को बाबा प्रसाद गिरी मंदिर परिसर में पहली फरवरी से आरंभ होने वाले निधि समर्पण अभियान की सफलता को लेकर विश्व हिदू परिषद द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री महंत परमानंद गिरी महाराज ने कही। महंत परमानंद गिरि महाराज ने कहा कि सदियों के लंबे संघर्ष व इंतजार के बाद भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का सपना अब साकार रूप लेने जा रहा है और भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति-प्रत्येक घर का समर्पण रहे। इसके लिए विश्व हिदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि घर-घर पहुंच कर भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए सहयोग लें। विश्व हिन्दू परिषद नेता पितांबर ने बतौर मुख्यवक्ता कहा कि हर व्यक्ति के दिल में भगवान राम बसते हैं और श्री राम धर्म व संस्कृति के रक्षक के साथ-साथ राष्ट्र की एकता के भी प्रतीक हैं। पितांबर ने कहा कि 492 वर्ष के लंबे संघर्ष व लाखों धर्म योद्धाओं के बलिदान के उपरांत श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में अब भव्य मंदिर बनने का सपना साकार रूप लेने जा रहा है। श्रीराम मंदिर निर्माण के पावन निधि समर्पण अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो। इसके लिए 1 फरवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान झज्जर जिला सहित पूरे हरियाणा प्रांत में चलेगा। निधि समर्पण अभियान के सह संयोजक गुरदास ने बताया कि झज्जर जिले के प्रत्येक खंड व नगरों में निधि समर्पण अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाई गई हैं। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर श्री राम मंदिर निमार्ण में आम जन की सहभागिता एवं सहयोग लेंगे। उन्होंने बताया कि निधि समर्पण अभियान देशभर में 15 जनवरी से शुरू हो चुका है और हरियाणा में यह अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जिला संघचालक महेंद्र बंसल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निधि समर्पण अभियान भगवान श्री राम मंदिर को समर्पित करते हुए पूरी सक्रियता के साथ जुटें। महेंद्र बंसल ने कहा कि निधि समर्पण अभियान अब तक का सबसे बड़ा अभियान होगा और निधि समर्पण का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी