खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को

- 4 से 15 फरवरी तक होगा खेलो इंडिया का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:35 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को

जागरण संवाददाता,झज्जर :

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन हरियाणा में 4 से 15 फरवरी तक होगा। 25 खेलों में अंडर 18 वर्ष के लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। हरियाणा राज्य की ओर से टीम इवेंट में भाग लेने वाली (लड़के व लड़कियां) अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग (जिसका जन्म एक जनवरी 2003 के बाद हुआ हो) भाग ले सकते हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कबड्डी में 70 किलोग्राम भार में 12 लड़के व 65 किलोग्राम भार में 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी, खो-खो में 12 लड़के व 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी, वालीवाल में 12 लड़के व 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी, हाकी में 18 लड़के व 18 लड़कियां कुल 36 खिलाड़ी, हैंडबाल में 16 लड़के व 16 लड़कियां कुल 32 खिलाड़ी, बास्केटबाल में 12 लड़के व 12 लड़कियां कुल 24 खिलाड़ी तथा फुटबाल में 18 लड़के व 18 लड़कियां कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि उपमंडल में होनहार खिलाड़ी है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी राज्य की टीम में शामिल होकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

डीसी ने बताया कि कबड्डी के लिए सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में, खो-खो व हैंडबाल के लिए महाबीर स्टेडियम हिसार में, वालीवाल व फुटबाल के लिए कर्ण स्टेडियम करनाल में, हाकी के लिए मार्कण्डेशवर हाकी स्टेडियम शाहाबाद करनाल में तथा बास्केटबाल के लिए स्टेडियम सेक्टर-21 कैथल में 19 व 20 दिसंबर को ट्रायल होगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की पात्रता के अनुसार ही भाग ले सकते हैं। आयु प्रमाण-पत्र अगर खिलाड़ी स्कूल से है तो आधार कार्ड, पासपोर्ट या दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पांच वर्ष पूर्व या 21 नवंबर 2016 का नगर परिषद या ग्राम पंचायत का हो, अगर खिलाड़ी छात्र नहीं है तो उसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या दसवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पांच वर्ष पूर्व या 21 नवंबर 2016 का नगर परिषद या ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी