जय भगवान पहलवान ने थामा इनेलो का दामन

किसान नेता जय भगवान पहलवान डीघल ने अपने साथियों के साथ इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया है। इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में आस्था व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:00 AM (IST)
जय भगवान पहलवान ने थामा इनेलो का दामन
जय भगवान पहलवान ने थामा इनेलो का दामन

जागरण संवाददाता, झज्जर : किसान नेता जय भगवान पहलवान डीघल ने अपने साथियों के साथ इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया है। इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में आस्था व्यक्त की है। साथ ही कहा कि वे आने वाले समय में पार्टी की नीतियों के प्रचार एवं प्रसार एवं मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इधर, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी जय भगवान पहलवान का स्वागत करते हुए कहा कि बेशक ही उनके शामिल होने से पार्टी को फायदा पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी