जागरण विशेष : 22 साल के दौरान जनवरी में सबसे अधिक बरसात, इस बार 37.02 एमएम

-आठ बार जनवरी में नहीं हुई बरसात केवल पांच बार छूआ दहाई का आंकड़ा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:40 AM (IST)
जागरण विशेष : 22 साल के दौरान जनवरी में सबसे अधिक बरसात, इस बार 37.02 एमएम
जागरण विशेष : 22 साल के दौरान जनवरी में सबसे अधिक बरसात, इस बार 37.02 एमएम

-आठ बार जनवरी में नहीं हुई बरसात, केवल पांच बार छूआ दहाई का आंकड़ा

-अ<स्हृद्द-क्तञ्जस्>छी बरसात से अ<स्हृद्द-क्तञ्जस्>छी पैदावार की उम्मीद, 138036 हेक्टेयर में बिजाई फोटो : 27 जेएचआर 18, 19 जागरण संवाददाता,झज्जर :

पिछले 22 वर्षों की बात करें तो इस बार जनवरी का महीना बरसात के लिहाज से सबसे अच्छा रहा है। इसका असर फसलों के उत्पादन पर भी पड़ेगा। वहीं विभागीय आंकड़े के अनुसार वर्ष 1999 से लेकर अब तक जनवरी 2021 में सबसे अधिक बरसात हुई है। जनवरी 2021 के दौरान जिले में 37.02 एमएम बरसात हुई। जो पिछले 22 वर्षों में सबसे अधिक हैं। हालांकि इससे पूर्व वर्ष 2017 में 24.12 एमएम बरसात हुई थी। अन्य वर्षों में बरसात की मात्रा इससे कम रही है।

जिले में जनवरी के दौरान जो कुल 37.02 एमएम बरसात हुई वह शुरूआत के 6 दिनों में ही हुई है। क्योंकि 6 जनवरी के बाद जिले में बरसात नहीं मापी गई। पिछले 22 वर्षों के दौरान आठ वर्षों में तो जनवरी माह में बरसात की मात्रा शून्य रही। जबकि केवल पांच वर्षों में ही जनवरी माह के दौरान बरसात दहाई का आंकड़ा छू पाई थी। वहीं नौ वर्ष के दौरान जनवरी माह में बरसात दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इस पर अच्छी बरसात के चलते पैदावार भी अच्छी होने की उम्मीद है। जिले की बात करें तो 1 लाख 38 हजार 36 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बोई गई हैं। इनमें से सबसे अधिक गेहूं की बिजाई एक लाख एक हजार 651 हेक्टेयर में की गई है। जनवरी में हुई बरसात

बॉक्स :

खंड बरसात

झज्जर ---- 34.5 एमएम

साल्हावास ---- 37 एमएम

बेरी ---- 41 एमएम

दुजाना ----- 38 एमएम

बहादुरगढ़ ---- 28.6 एमएम

बादली ----- 43 एमएम

कुल ---- www.1 एमएम

औसत ---- 37.02 एमएम ये है बिजाई क्षेत्र

बॉक्स :

फसलें ---- बिजाई एरिया

गेहूं ---- 101651 हेक्टेयर

सरसों ---- 30796 हेक्टेयर

जौ ---- 1984 हेक्टेयर

बरसम ---- 1676 हेक्टेयर

जई ----- 1772 हेक्टेयर

चना ---- 157 हेक्टेयर ये पिछले वर्षों में जनवरी माह में हुई बरसात

बॉक्स :

वर्ष --- बरसात

1999 --- 00

2000 --- 4.5 एमएम

2001 --- 00

2002 --- 00

2003 --- 21.5 एमएम

2004 --- 13.5 एमएम

2005 --- 6.25 एमएम

2006 --- 00

2007 --- 00

2008 --- 00

2009 --- 2.2 एमएम

2010 --- 1 एमएम

2011 --- 00

2012 --- 3.2 एमएम

2013 --- 5.32 एमएम

2014 --- 7.4 एमएम

2015 --- 12.9 एमएम

2016 --- 00

2017 --- 24.12 एमएम

2018 --- 1.56 एमएम

2019 --- 7.04 एमएम

2020 --- 8.50 एमएम

2021 --- 37.02 एमएम -इस बार फसलें अच्छी लगी हुई हैं। कई बार खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया जाता है। खेतों में लहलहाती फसलों के चलते किसान भी खुश है। मौसम भी फसलों के अनुकूल ही रहा है। वहीं अच्छी पैदावार की उम्मीद भी है।

इंद्र सिंह, डीडीए, झज्जर।

chat bot
आपका साथी