इनेलो का बूथ लेवल तक पार्टी को पहुंचाने का लक्ष्य तैयार: नफे सिंह राठी

इनेलो ने पार्टी संगठन का मजबूत बनाने के काम में तेजी लाने के लिए बहादुरगढ़ हल्के को नौ जोनों में बांट दिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:30 AM (IST)
इनेलो का बूथ लेवल तक पार्टी को पहुंचाने का लक्ष्य तैयार: नफे सिंह राठी
इनेलो का बूथ लेवल तक पार्टी को पहुंचाने का लक्ष्य तैयार: नफे सिंह राठी

बहादुरगढ़ (विज्ञप्ति): शहर के ली फार्म में हुई इनेलो की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कोरोना के दौरान अपनों को खो चुके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और दो मिनट तक का मौन रख कर कोरोना में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। इनेलो ने पार्टी संगठन का मजबूत बनाने के काम में तेजी लाने के लिए बहादुरगढ़ हल्के को नौ जोनों में बांट दिया। पार्टी ने सभी जोन के अलग-अलग अध्यक्ष एवं प्रभारियों की नियुक्ति की है। सिद्दीपुर जोन के लिए सोमबीर जून को अध्यक्ष व धर्म सिंह बालोर को प्रभारी की जिम्मेदारी सौपीं गई है। इसी तरह मांडौठी जोन में राजेंद्र कोच को अध्यक्ष व प्रभारी पंडित सत्ते आसौदा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानौंदा जोन में बल्ले बराही को अध्यक्ष जबकि प्रभारी राजबीर परनाला को नियुक्त किया गया। बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार में विकास नगर जोन के लिए अजय कादियान को अध्यक्ष जबकि प्रभारी के तौर पर निवर्तमान नगर पार्षद संदीप कुमार काम करंगे। लाइनपार के दूसरे शंकर गार्डन जोन में प्रवीण दलाल को अध्यक्ष व सुरेश राठी को प्रभारी लगाया गया है। तीसरे छोटूराम नगर जोन में राजू प्रजापति को अध्यक्ष। शहर के चौधरी देवीलाल पार्क जोन में दलबीर दलाल को अध्यक्ष व प्रभारी महेंद्र सिंह राठी। पुराना शहर जोन में जगबीर सुहाग को अध्यक्ष व प्रभारी रामनिवास सैनी लगाया गया है। इसके अलावा काठमंडी-अनाजमंडी जोन के लिए अध्यक्ष सूर्यकांत बोंदवाल व प्रभारी राज सिंह वर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। बूथ लेवल तक इनेलो पार्टी को पहुंचाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। मंच का संचालन रामनिवास सैनी द्वारा किया गया, जबकि मुख्य वक्ताओं में राज सिंह वर्मा, राज गुप्ता, हरिओम प्रधान, राजवीर परनाला, तारीफ बराही, पूर्व पार्षद सज्जन सैनी, रणबीर नेता ने भी बैठक को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी