अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनी को सीएम विडों में शिकायत के बाद ढहाया

- बहु बस स्टैंड पर अवैध रूप से बनी पांच दुकानों को ढहाया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:32 PM (IST)
अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनी को सीएम विडों में शिकायत के बाद ढहाया
अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनी को सीएम विडों में शिकायत के बाद ढहाया

संवाद सूत्र,साल्हावास : अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण पर मंगलवार को प्रशासन ने पीला पंजा चलाया। साथ ही अवैध कब्जा हटाने गए प्रशासनिक अमले का विरोध करने वाले लोगों को भी समझाया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा साल्हावास क्षेत्र के सासरौली, झाड़ली व बहु में अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चले इस अभियान को लेकर सीएम विडों में भी शिकायत आई थी। मातनहेल तहसीलदार अशोक कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटाए गए। जिला नगर योजना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि गांव सासरोली में करीब एक एकड़ में अवैध रूप से कालोनी बनाई जा रही थी। इसमें चारदीवारी के साथ-साथ डीपीसी डाली गई थी। इसकी शिकायत सीएम विडों में दी गई थी। सीएम विडों में दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची। जिस पर अवैध कब्जे को हटा दिया गया। साथ ही गांव बहु के बस स्टैंड पर पांच अवैध रूप से दुकानें बनाई गई थी। इन दुकानों को सरकारी जमीन पर बनाया गया था। इसलिए, इन सभी पांचों दुकानों को ढहाया गया है। साथ ही लोगों को समझाया गया कि यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। इसी क्रम में झाड़ली में भी अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया गया है।

chat bot
आपका साथी